• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज के लिए आतिथ्य सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने का अवसर है महाकुम्भः सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/12/2024
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों की समीक्षा के दौरान पत्रकारों से भी वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाकुम्भ की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार के विभागों के साथ ही राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों के बीच बेहतरीन कोऑर्डिनेशन के साथ महाकुम्भ पर्व की तैयारी आगे बढ़ रही है। यहां हर संस्था का सहयोग लिया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ एक महापर्व के साथ-साथ प्रयागराज के लिए एक अवसर भी है कि वह अपने आतिथ्य सेवा का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करे। सीएम योगी ने प्रयागराज के लोगों से इस अवसर को एक सक्सेस स्टोरी में बदलने और प्रयागराज की ब्रांडिंग के लिए सहयोग का भी आह्वान किया।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सनातन गौरव के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। अब तक 20 हजार से अधिक संतों और संगठनों के साथ ही अन्य संस्थाओं को यहां पर रजिस्ट्रेशन करते हुए भूमि आवंटन के साथ जोड़ा गया है। इसमें सभी 13 अखाड़े, दंडीवाड़ा, आचार्य वाड़ा के साथ-साथ प्रयागवाल सभा और खाक चौक आदि को भूमि आवंटन की कार्रवाई की जा चुकी है। शेष अन्य लोगों को भी भूमि आवंटन की प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। अन्य संस्थाओं के साथ ही नई संस्थाएं भी हैं, जिनको 5 जनवरी तक भूमि आवंटन किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। भूमि और अन्य प्रकार की सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था डबल इंजन की सरकार द्वारा की जा रही है।

कार्यों की प्रगति पर जताया संतोष

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पहली बार महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पांटून ब्रिज 22 से बढ़कर के 30 हो रहे हैं, जिसमें 20 अब तक तैयार हो चुके हैं और हर हाल में प्रयास है कि 30 तक सब सभी 30 के 30 पांटून ब्रिज बनकर तैयार हो जाएं। चेकर्ड प्लेट यहां पर कुल 651 किलोमीटर की बिछनी थी, जिसमें 330 किलोमीटर की चेकर्ड प्लेट्स अब तक बिछाई जा चुकी हैं। इसका कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है और यह भी समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। साइनेजेस लगाने का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। अब तक मेला क्षेत्र में 250 साइनेजेस लगाए जा चुके हैं, जबकि सिटी के अंदर भी 661 स्थानों पर साइनेजेज लगाने का कार्य किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा भी यहां पर व्यापक कार्य किए जा रहे हैं।

खासतौर पर यह प्रयास है कि सिंचाई विभाग के द्वारा अविरल और निर्मल गंगा के दर्शन हों, पर्याप्त मात्रा में संगम पर जल उपलब्ध होता रहे। आप देख रहे होंगे कि अन्य वर्षों की तुलना में इस बार मां गंगा और मां यमुना ने बड़ी कृपा की है और काफी पर्याप्त मात्रा में जल मौजूद है। यही नहीं, जल शुद्ध है और स्नान व आचमन करने योग्य भी है। कहीं भी कोई सीवर, इंडस्ट्री का एफ्लुएंट, या कोई ड्रेनेज नदी में ना गिरने पाए, इसके लिए जगह-जगह एसटीपी तो फंक्शनल हैं ही, बायोरेमेडिशन की पद्धति के माध्यम से, जिओ ट्यूब के माध्यम से उनके शुद्धिकरण के कार्यक्रम को भी यहां पर सुनिश्चित किया गया है।

30 दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे रिवर फ्रंट और घाट

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यहां पर पावर कारपोरेशन के द्वारा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए 400 केवीए के 85 सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें से 77 स्थापित हो चुके हैं। ढाई सौ केवीए के 14 सबस्टेशनों में से 12 स्थापित किए जा चुके हैं। 100 केवीए के 128 सब स्टेशनों में से 94 स्थापित हो चुके हैं। एलटी लाइन 1160 किलोमीटर, एचटी लाइन 160 किलोमीटर और एलइडी स्ट्रीट लाइट अब तक लगभग 48000 स्थापित की जा चुकी हैं। यहां पर पहली बार मां गंगा का रिवर फ्रंट लोगों को देखने को मिलेगा।

प्रयागराज में पहली बार रिवर फ्रंट और पक्के घाट बने हैं। ऐसे ही अरैल में भी एक घाट बन रहा है और प्रयास है कि 30 दिसंबर तक हर हाल में वह घाट बनाकर तैयार हो जाए। सीएम ने कहा कि जितने भी स्थाई और अस्थाई कार्य होने थे, इन पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। जेटी के निर्माण का कार्य का युद्ध स्तर पर चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी 100 बेड का एक अस्थाई अस्पताल स्थापित कर दिया है। इसके अलावा 25 बेड के हॉस्पिटल अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बनाए जा रहे हैं। फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा यहां पर प्रदान की जा रही है।

कॉरिडोर दिखाएंगे श्रद्धालुओं को प्रयागराज की झांकी

उन्होंने कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान पहली बार प्रयागराज आने वाले श्रद्धालु जनों को कॉरिडोर के माध्यम से भी प्रयागराज की झांकी देखने को मिलेगी। अक्षय वट कॉरिडोर का प्रधानमंत्री जी के कर कमल से उद्घाटन हो चुका है। बड़े हनुमान जी यानी लेटे हुए हनुमान जी कॉरिडोर भी श्रद्धालु जनों को देखने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही सरस्वती कूप कॉरिडोर, पातालपुरी कॉरिडोर, महर्षि भारद्वाज कॉरिडोर के अलावा श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषाद राज कॉरिडोर तो विकसित हुए ही हैं, साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंग, नागवासुकि मंदिर और अन्य महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के सुंदरीकरण और फसाड लाइटिंग के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने यहां पर द्वादश ज्योतिर्लिंग की बहुत अच्छी रेप्लिका बनाई है।

महाकुम्भ के दौरान संगम की रेत पर पहली बार सूचना के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

साथ ही, त्रिवेणी पुष्प जो पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी जी की परिकल्पना थी, आज उसका एक भव्य रूप उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और परमार्थ आश्रम मिलकर तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा टेंट सिटी के निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। 20,000 श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा टेंट सिटी स्थापित की जा रही है। इसके अलावा अन्य विशिष्ट जनों के लिए भी लगभग 5 से 6 हजार क्षमता वाले टेंटेज अलग-अलग स्थान पर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज मेले में सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। पहली बार आपदा मित्रों की तैनाती हुई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ आपदा मित्र भी इस पूरे मेले में श्रद्धालु जनों के सहयोग के लिए अपनी सेवा प्रदान करते दिखाई देंगे।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh callingMahakumbh 2025
Previous Post

महाकुम्भ के दौरान संगम की रेत पर पहली बार सूचना के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

Next Post

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का किया दौरा, जनवरी के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का किया दौरा, जनवरी के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

कार्यकर्ता हमारा आधार है और संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : केशव मौर्य

29/05/2022
Dead Body

ग्राम प्रधान पद की महिला उम्मीदवार की मौत, मचा हड़कंप

30/04/2021
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, सपा की सभी इकाइयां की भंग

03/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version