• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘लहसुन कभी ₹40 था, आज ₹400!’, जब सब्जी मंडी में दाम पता करने पहुंचे राहुल गांधी

Writer D by Writer D
24/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rauhl Gandhi

Rauhl Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस लीडर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सब्जियों का दाम जानने के लिए सब्जी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदार से लहसुन, टमाटर और शलजम सहित कई सब्जियों के दाम पता किए। दुकानदार ने उन्हें बताया कि लहसुन 400 रुपए किलो हैं। अपनी सब्जी मंडी विजिट का वीडियो राहुल गांधी वने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि कभी लहसुन 40 रुपए का था और 400 का हो गया है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

सैलरी तो किसी की नहीं बढ़ी है, लेकिन रेट बढ़ गया

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बताया गया है कि यह दिल्ली के गिरी नगर के सामने हनुमान मंदिर की सब्जी मंडी का वीडियो है। वीडियो में महिलाएं कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने राहुल गांधी को चाय पर बुलाया है। ताकि, वह आकर देखें कि कितनी महंगाई है, जिससे हमारा बजट बहुत ज्यादा बिगड़ रहा है। राहुल गांधी से मिलकर महिलाएं कह रही हैं कि सैलरी तो किसी की नहीं बढ़ी है, लेकिन रेट बढ़ गया है और वो घटने का नाम नहीं ले रहा है। आगे और बढ़ेगा।

“लहसुन कभी ₹40 था, आज ₹400!”

बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट – कुंभकरण की नींद सो रही सरकार! pic.twitter.com/U9RX7HEc8A

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 24, 2024

30-35 रुपए का कुछ भी नहीं मिल रहा

वीडियो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) महिलाओं से पूछते हैं कि आज क्या खरीद रही हैं? इस पर एक महिला कहती है कि वह थोड़ा सा टमाटर, थोड़ा सा प्याज खरीद रही है। ताकी बस कुछ तो चल जाए। एक महिला सब्जी वाले से पूछती है कि इस बार सब्जी इतनी महंगी क्यों है। कुछ भी कम ही नहीं हो रहा है। कुछ भी 30-35 रुपए का नहीं है। सब 40-50 से ज्यादा ही है।

कम नहीं हो रही ‘पुष्पा’ की मुश्किलें, फिल्म के इस सीन को लेकर अल्लू अर्जुन बुरे फंसे

राहुल (Rahul Gandhi) ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें सब्जी वाला कहता दिख रहा है कि इस बार बहुत महंगाई है। इससे पहले इतनी महंगाई कभी नहीं हुई। राहुल गांधी सब्जीवाले से पूछते हैं कि लहसुन कितने का है। इस पर सब्जी वाला बताता है कि लहसुन की कीमत 400 रुपए किलो चल रही है।

500 रुपए की सब्जी, अब 1000 में मिलती है

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक महिला से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है कि महंगाई क्यों बढ़ रही है। इस पर महिला कहती है कि सरकार इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है, उन्हें तो बस अपने भाषणों से मतलब है। सरकार को इससे मतलब नहीं है कि आम आदमी खाना क्या खाएगा। जो चीज पहले 500 रुपए की आती थी, आज 1000 रुपए की आती है। अब खर्च कम करना है तो फिर कटौती करनी पड़ेगी। इससे तो हम लोगों को परेशानी ही होगी।

Tags: delhi news national newsrauhl gandhiRauhl Gandhi Video
Previous Post

कम नहीं हो रही ‘पुष्पा’ की मुश्किलें, फिल्म के इस सीन को लेकर अल्लू अर्जुन बुरे फंसे

Next Post

अटल जी के प्रति देश-प्रदेश के अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजनः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bharat Tiwari Encounter
Main Slider

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, SDM समेत 11 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

10/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री: नायब सैनी

10/08/2026
Former JPSC Chairman L. Khiangte arrested.
Main Slider

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार

10/08/2026
UP Police Constable recruitment
Main Slider

UP Police Constable Recruitment: DV/PST की तारीख घोषित, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

10/08/2026
A flood of Kanwariyas in Haridwar
उत्तराखंड

हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, 3.19 करोड़ पार पहुंचा आंकड़ा

10/08/2026
Next Post
CM Yogi

अटल जी के प्रति देश-प्रदेश के अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं 'युवा कुम्भ' जैसे आयोजनः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

arrested

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का पर्दाफाश, तीन लुटेरे गिरफ्तार

27/10/2022
Mahamandaleshwar Kapil Dev

निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव का कोरोना से निधन

15/04/2021
attacked on police team

महिलाओं को छुड़ाने गई पुलिस पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

19/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version