• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ में वीआईपी/वीवीआईपी गेस्ट के लिए होगी विशेष व्यवस्था

Writer D by Writer D
25/12/2024
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ मेला 2025 (Maha Kumbh) के दौरान देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट की संभावना है। इसको देखते हुए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने विशेष प्रबंध किए हैं। इन सभी महानुभावो को महाकुम्भ मेला की सुखद अनुभूति प्राप्त कराने एवं उनके रुकने तथा अन्य प्रोटोकाल की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ मेला 2025 (Maha Kumbh)  प्रथम मुख्य स्नान पर्व (पौष पूर्णिमा) 13 जनवरी 2025 से प्रारम्भ होकर अंतिम मुख्य स्नान पर्व (महाशिवरात्रि) 26 फरवरी 2025 तक कुल 45 दिनों की अवधि में सम्पन्न होगा।

प्रोटोकॉल के लिए बनेगा कंट्रोल रूम

मेला प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों के अनुसार महाकुम्भ के दौरान देश-विदेश के तीर्थयात्री, पर्यटक, विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट महानुभावों के अलावा उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण का आगमन होगा। मेला क्षेत्र मे विशिष्ट/अतिविशिष्ट महानुभावों के आगमन के दौरान सुविधा के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।

मेले में आने वाले महानुभावों की प्रोटोकाल व्यवस्था के लिए शासन स्तर से 03 अपर जिलाधिकारी, 03 उप जिलाधिकारी, 03 नायब तहसीलदार एवं 04 लेखपाल तैनात किए गए है। इसके साथ ही, सभी 25 सेक्टरों मे डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप मे तैनात हैं, जो अपने अपने सेक्टर मे प्रोटोकाल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

5 स्थलों पर 250 टेंट क्षमता के सर्किट हाउस की व्यवस्था

विशिष्ट/अतिविशिष्ट महानुभावों की प्रोटोकाल व्यवस्था के तहत महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के दौरान 50 टूरिस्ट गाइड एवं अन्य सहायक स्टाफ की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है। मेले में आने वाले महानुभावों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र में 05 स्थलों पर 250 टेंट की क्षमता के सर्किट हाउस की व्यवस्था की गई है।

प्रयागराज में स्थित है महर्षि दुर्वासा का आश्रम, जिनके श्राप के कारण हुआ था समुद्र मंथन

मेले में आने वाले विशिष्ट / अतिविशिष्ट महानुभावों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पर्यटन विकास निगम द्वारा 110 काटेज की टेंट सिटी एवं सेवा प्रदाताओं के माध्यम से 2200 काटेज की टेंट सिटी विकसित की जा रही है, जिसकी बुकिंग प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से नेविगेट कर की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, स्नान के लिए घाट तैयार करने के अलावा नदी में जेटी एवं मोटर वोट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विभागीय कैंप में रुकेंगे अधिकारी

मेला क्षेत्र में केन्द्र सरकार के कुल 15 विभागों द्वारा अपने कैम्प निर्मित किए गए हैं, जिनमें विभागीय अधिकारियों के लिए उनके आगमन पर अवस्थान के लिए काटेज की व्यवस्था की गई है। इसी तरह, मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कुल 21 विभागों द्वारा अपने कैम्प निर्मित किए गए हैं, जिनमें विभागीय अधिकारियों के लिए उनके आगमन पर अवस्थान हेतु काटेज की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन प्रयागराज के अधीन उपलब्ध 21 अतिथि गृहों में कुल 314 कक्ष वीआईपी/ वीवीआईपी के अवस्थान के लिए कक्षों की व्यवस्था की गई है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh calling
Previous Post

‘अब आतिशी जी को गिरफ्तार करेंगे ये लोग…’, केजरीवाल का नया आरोप

Next Post

सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यकः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
CM Yogi

सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यकः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का सीएम पुष्कर ने किया शुभारंभ

09/08/2021
रेप

वृन्दावन : विदेशी किशोरी से रेप के आरोप में पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

02/09/2020
Balwant murder

बलवंत हत्याकांड: निलंबित मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय गिरफ्तार

25/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version