• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘AAP सरकार हमें वेतन क्यों नहीं दे रही’, केजरीवाल के आवास के बाहर इमामों का विरोध प्रदर्शन

Writer D by Writer D
30/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Imams protest outside Kejriwal's residence

Imams protest outside Kejriwal's residence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच सोमवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड के इमामों (Imams) ने वेतन मुद्दे पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इमामों ने कहा कि पिछले 18 महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली। लेकिन अरविंद केजरीवाल उनकी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

17 महीने हो गए हैं हमारा वेतन नहीं दिया गया

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रसीदी ने कहा, ’17 महीने हो गए हैं (एक दिन बाद 18 महीने हो जाएंगे) और हमारा वेतन नहीं दिया गया है। हम पिछले 6 महीनों से इस समस्या को लेकर मुखर हैं। हम सीएम, एलजी और सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। यही कारण है कि हम सभी आज यहां पहुंचे हैं… अगर उन्होंने हमें अभी जवाब नहीं दिया तो हम यहीं धरने पर बैठेंगे और तब तक नहीं उठेंगे जब तक हमें हमारी तनख्वाह नहीं मिल जाती’…

रसीदी ने कहा कि हम केजरीवाल से पूछना चाहते हैं कि आखिर उनकी सरकार हमें वेतन क्यों नहीं दे रही है। हमें हर बार आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन सैलरी को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मैं ये चाहता हूं कि वो आकर बोल दें कि हमारी सैलरी क्यों नहीं जा रही है।

‘अब आतिशी जी को गिरफ्तार करेंगे ये लोग…’, केजरीवाल का नया आरोप

इससे पहले भी इमाम केजरीवाल से मिलने की कोशिश कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले इमामों (Imams) ने कहा था, ‘हमें राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए। हम यहां इसलिए आए हैं, क्योंकि दिल्ली के इमामों और मुअज्जिनों को पिछले 17 महीनों से सैलरी नहीं दी गई है।’ दिल्ली के इमामों का कहना है कि उन्हें वक्फ बोर्ड से सैलरी नहीं मिली है।

मौलाना साजिद रसीदी का कहना है कि उनकी मांग मानते हुए 17 महीनों से लंबित वेतन जारी किया जना चाहिए। इससे करीब 250 इमाम परेशान हैं। उनका वेतन मात्र 18000 रुपये प्रति माह है। पिछले 17 महीनों से वेतन लंबित है।

Tags: delhi news
Previous Post

भगवान राम के इन मंत्रों का करें जाप, हर समस्या होगी हल

Next Post

महाकुंभ क्षेत्र में स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा होगी सर्वोपरि: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
AK Sharma

महाकुंभ क्षेत्र में स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा होगी सर्वोपरि: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

ajwain

घर के इस हिस्से में रखें ये पोटली, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

30/06/2026
CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय ने राजिम कुंभ कल्प की दी शुभकामनाएं

23/02/2024

अनिल विज का किसानों पर तंज, बोले-किसान नेता आंदोलन को संयम में रखें

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version