• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने की रैपिड रेल की सवारी, नमो भारत कॉरिडोर का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
05/01/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi inaugurated the Namo Bharat Corridor

PM Modi inaugurated the Namo Bharat Corridor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज दिल्ली को करीब 12 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन में रैपिड रेल में सफर किया। अब दिल्ली से मेरठ की दूरी बस 40 मिनट में तय होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ ‘नमो भारत’ कॉरिडोर के एक खंड का उद्घाटन किया।

ये कॉरिडोर साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच 13 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर को बनाने में 46,00 करोड़ रुपए की लागत है। जून 2025 तक 82 KM का प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। 18 अगस्त 2024 ट्रेन सेवा को मेरठ साउथ स्टेशन तक बढ़ाया गया था। वहीं 6 मार्च 2024 तक दूसरे फेज की शुरुआत की गई थी। ये कॉरिडोर दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ के बीच 17 KM लंबा था। वहीं 20 अक्टूबर 2023 को पहले चरण का उद्घाटन किया गया था। जिसमें साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 KM की लंबाई में तैयार किया गया था।

आनंद विहार स्टेशन आने-जाने में सुविधा

नमो भारत परियोजना में मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन को प्राथमिकता दी गई है। पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान के मुताबिक इस परियोजना का मकसद यात्रियों के लिए यात्रा को सहज और सुलभ बनाना है। आनंद विहार स्टेशन का निर्माण तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था, लेकिन नई तकनीकी और इनोवेटिव तरीकों से इसे साकार किया गया। इस स्टेशन से यात्रियों को मेट्रो, आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन के माध्यम से देश के किसी भी कोने में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज पहली बार जहां नमो भारत ट्रेन राजधानी में प्रवेश करेगी, वहीं दिल्ली मेट्रो के विस्तार सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सुअवसर मिलेगा।#MetroRevolutionInIndia pic.twitter.com/Xe5nUsQMcR

— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2025

दिल्ली मेट्रो फेज-IV का उद्घाटन

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 2.8 किमी लंबे जनकपुरी से कृष्णा पार्क खंड का उद्घाटन किया, यह दिल्ली मेट्रो फेज-IV का पहला ओपनिंग सेक्शन है। 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना से पश्चिमी दिल्ली के इलाके जैसे कृष्णा पार्क, विकासपुरी और जनकपुरी को लाभ मिलेगा।

रिठाला-कुंडली कॉरिडोर का शिलान्यास

पीएम मोदी (PM Modi) ने 26.5 किमी लंबे रिठाला-कुंडली सेक्शन का शिलान्यास किया, जिसकी लागत लगभग 6,230 करोड़ रुपये है। ये कॉरिडोर रिठाला (दिल्ली) को नाथूपुर (कुंडली, हरियाणा) से जोड़ेगा। यह उत्तर-पश्चिम दिल्ली और हरियाणा के इलाकों जैसे रोहिणी, बवाना, नरेला और कुंडली के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।

कहां कितना होगा किराया?

रेपिड रेल से दिल्ली से मेरठ जाने वाले अलग-अलग रूट पर किराए को तय किया गया है। न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद 13 KM की दूरी है। सफर के दौरान 2 स्टेशन भी पड़ेंगे। इस रूट पर सफर करने के लिए यात्रियों को 50 रुपए का किराया देना पड़ेगा।

वहीं साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच की दूरी 42 KM है। इस दौरान बीच रास्ते में कुल 9 स्टेशन पड़ेंगे। साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच सफर करने के लिए यात्रियों को 110 रुपए किराए का भुगतान करना पड़ेगा। दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ की दूरी 55 KM है। इन दोनों स्टेशन के बीच कुल 11 स्टेशन पड़ेंगे। इस रूट पर यात्रियों को कुल 150 रुपए किराया देना होगा।

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के नए भवन का शिलान्यास

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने रोहिणी, नई दिल्ली में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) के नए अत्याधुनिक भवन का शिलान्यास किया। इसकी लागत लगभग 185 करोड़ रुपये है। ये नया परिसर स्वास्थ्य और औषधि के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें प्रशासनिक ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक, आईपीडी ब्लॉक और एक डेडिकेटेड ट्रीटमेंट ब्लॉक होगा। इन परियोजनाओं से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों को कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

स्कूल के बच्चों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा करते हुए स्कूली बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों की तरफ से लाई गई सभी पेंटिंग्स को देखा और उनसे बातें भी की। दिल्ली से मेरठ के बीच शुरू किए गए कॉरिडोर की वजर से यात्रियों का वहां की यात्रा का तकरीबन एक तिहाई समय बचेगा। अब महज 40 मिनट में ही दिल्ली से मेरठ के बीच की दूरी को तय किया जा सकेगा।

Tags: delhi newsnamo bharat corridorpm modirapid rail
Previous Post

पोरबंदर कोस्टगार्ड एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत

Next Post

‘आप-दा’ वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद किएः PM मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Clock
Main Slider

घर में न रखें ऐसी घड़ी, वरना हो सकता है बड़ा अनर्थ

14/08/2026
Cumin Seeds
Main Slider

आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

14/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Next Post
PM Modi

'आप-दा' वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद किएः PM मोदी

यह भी पढ़ें

राजस्थान RPSC pre का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी, जानें क्या रही कटऑफ

20/11/2021
mutual fund

म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले कर लें टैक्स का आकलन

19/10/2020

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.30 लाख के पार, मृतकों का आंकड़ा 1456 पहुंचा

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version