• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा

नगर निगम प्रयागराज की तरफ से निकाली जाएगी स्वच्छ रथ यात्रा

Writer D by Writer D
07/01/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Swachhata Rath Yatra

Swachhata Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ (Swachh Maha Kumbh) के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सरकारी एजेंसियों , जन प्रतिनिधि से लेकर शहर के सभी नगरवासी प्रयास कर रहे हैं। स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश लेकर शहर में स्वच्छ रथ यात्रा (Swachhata Rath Yatra) का आयोजन इसी का हिस्सा है जिसमें बड़ी संख्या में जन सहभागिता देखने को मिली।

स्वच्छ रथ यात्रा (Swachhata Rath Yatra) ने जगाई स्वच्छ महाकुम्भ की अलख

महाकुम्भ नगर का रास्ता प्रयागराज शहर से होकर गुजरता है। ऐसे में महाकुम्भ आने वाले सभी श्रद्धालु और पर्यटक जब शहर के बीच से गुजरेंगे तब उन्हें स्वच्छ प्रयागराज की झलक भी देखने को मिले इसी संकल्प को लेकर शहर में स्वच्छ रथ यात्रा (Swachhata Rath Yatra) निकाली गई। स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश देने के लिए निकाली गई इस यात्रा को नगर निगम प्रयागराज के महापौर उमेश चंद गणेश केशरवानी ने हरी झंड़ी दिखाकर चौक कोतवाली से रवाना किया। मेयर गणेश केशरवानी का कहना है कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ महाकुम्भ के संकल्प को लेकर स्वच्छता रथ निकाला गया है।

प्रयागराज स्वच्छ , स्वस्थ और अनुशासित हो इसके लिए यह जन जागरण यात्रा निकाली गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि इधर-उधर कूड़ा न फेंके, डस्टबिन का उपयोग करें, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। इसमें स्थानीय नागरिकों का बढ़ चढ़कर सहयोग मिल रहा है

नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता संगीत बैंड से भी दिया गया संदे

शहर के कोतवाली चौक से यह स्वच्छता रथ यात्रा नगर निगम प्रयागराज की तरफ से निकाली गई। इसमें एक विशाल स्वच्छ रथ में मां गंगा की भव्य मूर्ति के साथ पेड़ पौधों से सुसज्जित महाकुम्भ के प्रतीक साधुओं के स्कल्पचर तैयार किया गया था। इसे शहर के विभिन्न मार्गों में घुमाया गया। रथ यात्रा (Swachhata Rath Yatra) का समापन राम भवन चौराहे पर हुआ।

जल जीवन मिशन के तहत ‘सामुदायिक अंशदान’ को वहन करेगी योगी सरकार

इस स्वच्छता रथ यात्रा (Swachhata Rath Yatra) में रथ के आगे आगे विभिन्न रंगों के डस्टबिन लेकर नुक्कड़ नाटक करने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हुए लोगों से सूखे और गीले कूड़े को अलग रंग के डस्टबिन का इस्तेमाल करने का संदेश दे रहे थे। रथ यात्रा जहां जहां से गुजरी उसका स्वागत किया गया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में सफाई मित्र और नगर निगम के कर्मी भी मौजूद रहे।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025Swachhata Rath Yatra
Previous Post

By-Elections: मिल्कीपुर में हो गया उपचुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

Next Post

तीन महीने में मुझे दूसरी बार बेघर किया गया… सीएम आतिशी का केंद्र पर बड़ा हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Pimples
Main Slider

इन घेरलू नुस्खों से दूर करें मुहांसे

31/05/2026
Coconut
Main Slider

किस्मत के ताले की कुंजी बनेगा नारियल, आजमाकर देखें ये चमत्कारी उपाय

31/05/2026
Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Next Post
CM Atishi

तीन महीने में मुझे दूसरी बार बेघर किया गया... सीएम आतिशी का केंद्र पर बड़ा हमला

यह भी पढ़ें

Kapil Sharma

Kapil Sharma ने फैमिली फोटो शेयर कर दी दिवाली की बधाई, बेटी अनायरा को मिल रहे हैं क्यूट कमेंट्स

15/11/2020
Murder

अवैध संबंध बनाने से महिला ने किया इंकार, तो प्रेमी ने काटकर अलग कर दी गर्दन

21/07/2021
मनोज मुंतशिर

मनोज मुंतशिर : मुंबई में बिहार पुलिस मेरा ऑफिस यूज कर ले लेकिन जांच नहीं रुकनी चाहि‍ए  

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version