• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम हाउस दिखाने पहुंचे AAP नेताओं की पोलिस ने रोका, संजय सिंह बोले- हम आतंकी नहीं है

Writer D by Writer D
08/01/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sanjay Singh

Sanjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के सीएम हाउस को लेकर कई आरोप लगाती रही है। इसी को लेकर आज आप पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह (Sanjay Singh) सीएम हाउस पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई है। इन नेताओं का कहना है कि बीजेपी कह रही है कि वहां लग्जरी सुविधाएं हैं। अगर वहां लग्जरी सुविधाएं हैं तो खोलकर दिखाया जाना चाहिए। AAP नेता अपने साथ मीडियाकर्मियों को लेकर पहुंचे थे।

दिल्ली हाउस के बाहर पुलिस ने भीड़ को रोक लिया। सीएम हाउस के बाहर बेरिकेडिंग की गई थी। पुलिस ने बेरिकेडिंग क्रॉस नहीं करने दी, जिसके बाद विवाद होने लगा। इस दौरान AAP नेताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh)  ने कहा, हमें अंदर जाने के लिए अनुमति नहीं चाहिए। हमें बेवजह रोका जा रहा है। बाद में नेता सड़क पर ही बैठ गए।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने पुलिस से सवाल किया है कि दो लोगों के लिए इतनी पुलिस क्यों है। किस नियम के तहत मेरा रास्ता रोक रहे हो। साथ ही संजय सिंह ने कहा, मैं 10 मिनट तक सीएम आवास के बाहर बैठकर इंतजार करूंगा। बीजेपी सीएम आवास को खुलवाए और जनता को स्विमिंग पूल, बार, सोने का टॉयलेट दिखाए। संजय सिंह ने कहा, हम आतंकी नहीं फिर हमें क्यों रोका जा रहा है। संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी का झूठ सामने आ गया है, किसके कहने पर पुलिस तैनात की गई।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, हमें अंदर जाने के लिए अनुमति नहीं चाहिए। हमें बेवजह रोका जा रहा है। बाद में नेता सड़क पर ही बैठ गए और धरना देने लगे। AAP नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि हम बीजेपी नेताओं को सीएम हाउस दिखाना चाहते हैं। हम लोग पीएम हाउस भी जाएंगे और वहां भी सुविधाएं देखना चाहेंगे।

भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी नेता घबरा गए हैं। किसे आदेश पर सीएम हाउस बंद किया गया है। PWD विभाग ने बंगले को कब्जे में लिया है। सौरभ ने कहा, दिल्ली का चुनाव ही बंगले के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

आवास की चाबी किसके पास

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली के सीएम आवास की चाबी बीजेपी के पास है, लेकिन बीजेपी चाबी नहीं दे रही क्योंकि आवास की चाबी खुलते ही बीजेपी की पोल खुल जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम हाउस जाने की वजह बताते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, आज 11 बजे हम 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर जाएंगे और आप लोगों के साथ ढूंढने की कोशिश करेंगे कि वो आलीशान स्विमिंग पूल 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर कहां है, सोने के कमोड कहां हैं? पूल कहां है? बार कहां है ?

Tags: aapdelhi newsNational newsSanjay Singh
Previous Post

300 फीट गहरी कोयला खदान में पानी भरने से एक मजदूर की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Next Post

उत्तर प्रदेश की अमिट छाप को छोड़ने में सफल होंगे युवा: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

उत्तर प्रदेश की अमिट छाप को छोड़ने में सफल होंगे युवा: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

suhani si ek ladki

‘सुहानी सी एक लड़की’ फेम राजश्री रानी ने ऑनस्क्रीन भाई से की शादी

22/11/2020
whatsapp

क्या WhatsApp कॉलिंग के अब देने होंगे पैसे? जानें सरकार का प्लान

23/09/2022
VLC Media Player

भारत में बैन हुआ VLC MediaPlayer, ये है बड़ा कारण

13/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version