• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज रखा जाएगा शनि प्रदोश व्रत, इस पूजा विधि से बरसेगी शिव और शनिदेव की कृपा

Writer D by Writer D
11/01/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Pradosh Vrat

Pradosh Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में हर महीने कोई न कोई व्रत पड़ता है जिसका अपना महत्व होता है। इन्हीं में शामिल है प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) । हिंदू धर्म में इस व्रत को बेहद विशेष माना गया है। ये व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को और महीने में दो बार पड़ता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में ये दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है। मान्यताओं के अनुसार, जो भी प्रदोष व्रत करता है भगवान शिव उसकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं। व्रत करने वाले के जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहता है।जब प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ता है, तो उसे शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) कहा जाता है। इस साल भी पहला प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ रहा है। इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इसलिए इस दिन पूजा करने से भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी मिलती है।

शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) तिथि और पूजा मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल शनि प्रदोष व्रत की तिथि की शुरुआत 11 जनवरी को सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 12 जनवरी को सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, शनि प्रदोष का व्रत 11 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम के समय 5 बजकर 43 पर शुरू होगा। पूजा का ये शुभ मुहूर्त रात 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) की पूजा विधि

– शनि प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी स्नान करके शिव जी की पूजा और व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
– इसके बाद मंदिर की साफ सफाई करनी चाहिए।
– पूजा की शुरुआत गंगाजल अभिषेक से करनी चाहिए।
– इसके बाद शिवलिंग पर अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, चंदन आदि अर्पित करना चाहिए।
– धूप और दीप जलाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
– शनि प्रदोष व्रत की कथा भी सुननी चाहिए।
– पूजा के समापन के समय कपूर या घी के दीपक से भगवान शिव की आरती करनी चाहिए।
– अंत में भगवान शिव से आशीर्वाद मांगना चाहिए।

शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) का महत्व

शिव पुराणों में शनि प्रदोष व्रत का महत्व और महिमा का वर्णन मिलता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही आरोग्य प्राप्त होता है। मान्यताओं के अनुसार, शनि प्रदोष का व्रत और पूजन करने से 100 गायों को दान करने के बराबर का पुण्य प्राप्त होता है।इस दिन व्रत और पूजन से सौभाग्य मिलता है। संतान प्राप्ति के लिए भी शनि प्रदोष व्रत किया जाता है।

Tags: pradosh vratshani pradosh vrat
Previous Post

खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन, पड़ेगा पछताना

Next Post

मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय, सभी कष्ट होंगे दूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Makar Sankranti

मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय, सभी कष्ट होंगे दूर

यह भी पढ़ें

Explosion

IS आतंकी हमले में 12 अधिकारियों की मौत, तीन घायल

05/09/2021
गोलगप्पे वाली ATM मशीन

मार्केट में आयी गोलगप्पे वाली ATM मशीन, जिसमे पैसा डालो और जी भर के खाओ गोलगप्पे

15/07/2020
Janmabhoomi Path

आज से खुल गया श्री रामजन्म भूमि पथ, रामभक्तों का उमड़ा सैलाब

30/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version