• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों को भी भाता है तिल गुड़ रेवड़ी का स्वाद, घोल देती है मुंह में मिठास

Writer D by Writer D
14/01/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Til Gud Rewadi

Til Gud Rewadi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों में लोग तिल और गुड़ से बनी चीजों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती हैं। आज हम आपको एक लोकप्रिय स्वीट डिश तिल गुड़ की रेवड़ी (Til Gud Rewadi)  बनाना बताएंगे। वैसे तो यह सभी को अच्छी लगती है लेकिन बच्चे इनसे ज्यादा ही खुश हो जाते हैं। इन्हें बनाकर कई दिनों तक स्टोर कर रखा जा सकता है। आप इस बार पारंपरिक तिल गुड़ लड्डू और तिल बर्फी के बजाय इसे ट्राई करके देखें। यह बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप बाजार से तिल से बनी कोई और मिठाई लाने के बजाय घर में तिल गुड़ रेवड़ी (Til Gud Rewadi) बनाकर सभी के मुंह में मिठास घोल सकते हैं।

तिल गुड़ की रेवड़ी (Til Gud Rewadi) बनाने की सामग्री

सफेद तिल – 2 कप
गुड़ – 2 कप
देसी घी – 3 टेबल स्पून
केवड़ा एसेंस – 2 बूंद
खाने का सोडा – 1 चुटकी

तिल गुड़ की रेवड़ी (Til Gud Rewadi) बनाने की विधि

– सबसे पहले सफेद तिल को साफ कर लें. इसके बाद एक कड़ाही में तिल डालकर उसे धीमी आंच पर सेकें। तिल को हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
– ध्यान रखें कि तिल को भूनने के दौरान लगातार चलाते रहें जिससे तिल जल न जाए। सेकने के बाद तिल को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।
– अब कड़ाही में देसी घी डालकर गरम करें। घी पिघलने के बाद कुटा हुआ गुड़ कड़ाही में डालकर चलाते हुए पकाएं।
– गुड़ को तब तक पकाना है जब तक कि वो पूरी तरह से पिघलकर गाढ़ा न हो जाए। रेवड़ी के लिए गुड़ की सख्त चाशनी बनाना ज़रूरी होता है।
– ऐसे गुड़ को सख्त चाशनी बनने तक पकाना जरूरी है। अब गुड़ की चाशनी में एक चुटकी खाने का सोडा डालें और लगातार चलाते हुए इसमें सफेद तिल डाल दें।
– चाशनी के साथ तिल अच्छी तरह से मिक्स हो जाना चाहिए। तिल और गुड़ को अच्छी तरह से मिक्स करने के दौरान ही इसमें दो बूंद केवड़ा एसेंस भी मिला दें।
– जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उसे एक बटर पेपर पर निकाल लें। इसके बाद मिश्रण को बेलन की मदद से बेल लें।
– फिर मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर रेवड़ी बनाते जाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण जब गरम रहे तब ही रेवड़ियां बना लें वरना बाद में बनाने में काफी मुश्किल होगी।
– रेवड़ी बनाने के बाद इन्हें ठंडा करने के लिए रख दें। तैयार है तिल-गुड़ रेवड़ी (Til Gud Rewadi) । इन्हें स्टोर किया जा सकता है।

Tags: til gud revditil gud revdi makar sankrantitil gud revdi sweet dishtil gud revdi winter
Previous Post

रोजाना मंदिर जाने से बचेंगे इन संकटों से, मिलेंगे ये लाभ

Next Post

आज बनाएं यह स्वादिष्ट डिश, रात के खाने के लिए है बेस्ट ऑप्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Kachche Kela Tikkis
खाना-खजाना

नवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार में बनाए चटपटी कच्चे केले की टिक्की

27/09/2025
Aloo Patties
Main Slider

व्रत में खाएं फलाहारी आलू पेटीज, देर तक नहीं लगती भूख

27/09/2025
Sindoor Khela
Main Slider

सिंदूर खेला कब है, जानें इसका महत्व

27/09/2025
Shani
धर्म

शनिवार को इन नियमों का करें पालन, न्याय के देवता होंगे प्रसन्न

27/09/2025
Navratri
Main Slider

शादी में आ रही हैं अड़चनें, तो शारदीय नवरात्रि में इस दिन करें यह खास उपाय

27/09/2025
Next Post
Vegetable Khichdi

आज बनाएं यह स्वादिष्ट डिश, रात के खाने के लिए है बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें

fire

माचिस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, शहर का बड़ा हिस्सा तबाही से बचा

04/04/2022

यूपी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सीएम योगी को सौंपा ज्ञापन

04/08/2021
PM Modi

‘प्रगति को नजर न लगे इसलिए कांग्रेस ने काला टीका लगाया’, पीएम मोदी ने ब्लैक पेपर पर किया कटाक्ष

08/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version