• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो दिन के दौरे पर बांग्लादेश पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Writer D by Writer D
26/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर बांग्लादेश पहुंच गए हैं। वे शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे रवाना हुए। PM मोदी का स्पेशल विमान ढाका के हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10:15 बजे पहुंचा। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोदी की अगवानी की। मोदी को एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रीय गान बजाकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कोरोना वैक्सीन के 12 लाख डोज तोहफे के तौर पर लेकर बांग्लादेश पहुंचे हैं। यहां वे पड़ोसी देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे।

#WATCH: PM Narendra Modi received by PM of Bangladesh Sheikh Hasina as he arrives in Dhaka on a two-day visit to the country. pic.twitter.com/oSC0f9prV8

— ANI (@ANI) March 26, 2021

प्रधानमंत्री का काफिला थोड़ी देर में राष्ट्रीय शहीद स्मारक पहुंचेगा। PM मोदी बांग्लादेश की आजादी के लिए शहीद हुए मुक्ति योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनकी याद में एक पौधा लगाएंगे। शहीद स्मारक से निकलकर प्रधानमंत्री पैन पेसिफिक सोनारगांव होटल जाएंगे, जहां उनके ठहरने का इंतजाम है। इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री बंगबंधु इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर आएंगे। यहां दोनों देशों के प्रधानमंत्री मिलकर बंगबंधु-बापू म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। वहीं पर शेख हसीना ने मोदी के सम्मान में डिनर का आयोजन किया है।

यूपी पंचायत चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान, आचार संहिता लागू

27 मार्च की सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेजगांव केंटोनमेंट से ढाका से 300 किलोमीटर की दूरी पर सतखिरा के श्यामानगर के ईश्वरीपुर गांव स्थित श्री श्री जसोरेश्वरी काली मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से बंगबंधु मुजीबुर रहमान की जन्म स्थली तुंगिपारा पहुंचेंगे। यह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना का पैतृक गांव है। यहां एक बार फिर शेख हसीना उनकी अगवानी करेंगी। यहां बने स्मारक में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। मोदी यहां एक पौधा भी लगाएंगे।

आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना नाम

दोनों प्रधानमंत्री बंगबंधु स्मारक जाएंगे। वहां से एक बार फिर पीएम हेलिकॉप्टर से गोपालगंज के ओराकंडी जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओराकंडी में मतुआ समुदाय के सबसे बड़े तीर्थ स्थल ठाकुरबाड़ी में दर्शन करेंगे। वे यहां करीब 300 मतुआ धर्म प्रचारकों को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से वापस ढाका अपने होटल लौट आएंगे।

Tags: bangladesh newsinternational NewsPM Modi arrives in Bangladeshshaikh haseena
Previous Post

यूपी पंचायत चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान, आचार संहिता लागू

Next Post

पंचायत चुनाव की रंजिश में चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन घायल, 18 गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
Firing

पंचायत चुनाव की रंजिश में चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन घायल, 18 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Deepak Chahar

क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी के साथ दस लाख की धोखाधड़ी

03/02/2023
Beaten

जमीनी विवाद में वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या

01/07/2022
Anand Bardhan

जड़ी-बूटी उत्तराखण्ड की यूएसपी है: मुख्य सचिव

24/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version