• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस घोटालों से अपनी तिजोरियां भरती है, भाजपा करती है विकास: मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
13/01/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सेलाकुई, देहरादून में नगर निकाय चुनाव में सेलाकुई से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जनता से नगर पंचायत, सेलाकुई से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह राठौर को भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि 23 जनवरी को सब ने मिलकर भगत सिंह राठौर को अपना आशीर्वाद देना है। उन्होंने कहा यहां की जनता को विकास में सहभागी बनना है। सेलाकुई के विकास को जनता ने मिलकर ट्रिपल इंजन की शक्ति प्रदान करनी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश और राज्य में विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने हेतु विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी दिन रात देश में सेवा के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचों सड़कों जैसे हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने पर कार्य किया जा रहा है। *हमारी सोच और दिशा दोनों सकारात्मक है, जिसके परिणाम स्वरूप सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की सूची में राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।*
राज्य में 4.4% बेरोजगारी दर में कमी आई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सेलाकुई हमारे राज्य का महत्वपूर्ण स्थान है। इस क्षेत्र में उद्योगों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सेलाकुई में कई बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड, सहित सभी चुनौतियों का हल हमारी सरकार ही करेगी। ट्रंचिंग ग्राउंड का हल निकाला जाएगा। खेल का मैदान बनाने पर भी कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड ने पारित किया। हमारे राज्य को यह गौरव प्राप्त हो गया है। राज्य में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लागू किया गया है। उन्होंने कहा *प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि उत्तराखंड में ऐसे कानून बन रहे है, जो देश के लिए एक उदाहरण बन रहे हैं।*

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कांग्रेस पार्टी के लोग घोटाले और अपनी तिजोरियां भरते हैं। उन्होंने जनता से राम मंदिर को बाबरी मस्जिद बताने वाली, सेना का अपमान करने वाली, आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाली, महिलाओं पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस पार्टी को हराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा जिन प्रत्याशियों का कोई दल और विचाधारा नहीं है, ऐसे लोगों को वोट देने का अर्थ अपने वोट को खराब करने से है।

इस अवसर पर विधायक सहदेव पुंडीर, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह राठौर, यशपाल सिंह नेगी, पिंकी देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

राष्ट्रीय खेलों को लेकर CM धामी की पहल, सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी पर लोगो लगाने का किया आग्रह

Next Post

सीएम भजनलाल ने दी सौगात: कृषि उपज मंडियों में 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल ने दी सौगात: कृषि उपज मंडियों में 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

यह भी पढ़ें

आत्महत्या

कन्नौज : भाजपा विधायक के कोरोना संक्रमित भाई ने अस्पताल से कूदकर दी जान

04/09/2020
Lata Mangeshkar and Sachin Tendulkar's mimicry cost YouTuber dearly

लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की मिमिक्री YouTuber को पड़ी महंगी

23/06/2021
Rape

तीन युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version