• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर पर बड़ा एक्शन, डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Writer D by Writer D
15/01/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के शार्प शूटर रहे अंगद राय की करीब डेढ़ करोड़ रुपयों की संपत्ति को कुर्क किया है। जिले की भांवरकोल पुलिस ने डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 1 करोड़ 55 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति को कुर्क किया है। इसके पूर्व भी उसकी कई संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, अंगद राय की बेनामी संपत्ति मोहम्दाबाद के नगर पालिका इलाके के वार्ड नंबर-3 और वार्ड नंबर-5 में अपनी बहन के नाम से बनाई गईं थीं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 55 लाख बताई गई है। इस संपत्ति को गाजीपुर जिला अधिकारी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भांवरकोल पुलिस ने कुर्क किया है।

मोहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर खुर्द गांव के रहने वाला अंगद राय, मुख्तार अंसारी गिरोह (Mukhtar Ansari Gang) का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर बताया जाता है। इसके ऊपर गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में करीब 25 मुकदमे भी दर्ज हैं। वह मौजूदा वक्त में बिहार के भभुआ जेल में बंद है। इस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिला अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को भांवरकोल पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद शशांक सेंगर पुलिस बल के साथ मोहमदाबाद नगर पालिका इलाके के वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 5 मैं बनाई गई दो भू संपत्ति को कुर्क किया गया।

बहन के नाम बना रखी थी संपत्ति

ये संपत्ति अंगद राय ने अपनी बहन नीलम राय के नाम से बनवाई थी। इसे बेनामी संपत्ति मानते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुनादी करते हुए कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इन दोनों संपत्तियों की कीमत एक करोड़ 55 लाख रुपए बताई गई है। अंगद राय कभी मुख्तार अंसारी के खास सहयोगी के रूप में शुमार हुआ करता था।

खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर केजरीवाल समेत कई नेता, हाई अलर्ट जारी

पिछले दिनों जब मुख्तार अंसारी गैंग (Mukhtar Ansari Gang) के सदस्यों की कुर्की की कार्रवाई और गिरफ्तारी तेज होने लगी थी, तब अंगद राय ने उत्तर प्रदेश पुलिस के गिरफ्तारी से बचने के लिए बिहार में शराब की कुछ बोतलों के साथ पकड़ गया था, जिसे बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया और बाद में उसे भभुआ जेल में रखा है।

Tags: crime newsgajipur newsMukhtar Ansari
Previous Post

प्रवेश वर्मा ने महिलाओं को बांटे जूते, AAP बोली- बीजेपी दिल्ली के लोगों को खरीदना चाहती है

Next Post

स्वस्थ महाकुम्भ: श्रद्धालुओं को मिल रहा स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Next Post
Maha Kumbh

स्वस्थ महाकुम्भ: श्रद्धालुओं को मिल रहा स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन

यह भी पढ़ें

pakistan nuclear base

सैटलाइट तस्‍वीरों से खुलासा, परमाणु बम बनाने का नया अड्डा बना रहा पाकिस्‍तान

03/12/2020
arrested

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

08/01/2022
murder

खेत पर पानी लगाने को लेकर विवाद, युवक की गला घोटकर हत्या

05/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version