• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D by Writer D
16/01/2025
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Naxalites Encounter

Naxalites Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली (Naxalites) मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 9 बजे दक्षिणी बीजापुर के जंगल में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। देर शाम तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में राज्य पुलिस के तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई- कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) की पांच बटालियन और सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन के जवान शामिल थे।

अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी का इंतजार है।”

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसके साथ ही इस महीने अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं। 12 जनवरी को बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच माओवादी मारे गए थे। पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों (Naxalites) को ढेर कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल से SLR और कई हथियार बरामद हुए हैं। इस ऑपरेशन में तीन जिले सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा के डीआरजी, कोबरा 205, 206, 208, 210ओर 229 बटालियन के जवान शामिल थे।

इसके साथ ही इस महीने अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं। 12 जनवरी को बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गए थे। पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था।

Tags: Naxalites
Previous Post

महाकुम्भ के लिए प्रदेश सरकार द्वारा की गयी व्यवस्थाओं की श्रद्धालु कर रहे बखान: एके शर्मा

Next Post

6 दिन में 7 करोड़ ने लगाई संगम त्रिवेणी में डुबकी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
Savin Bansal
राजनीति

डीएम देहरादून का बड़ा एक्शन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी

05/03/2026
CM Dhami
Main Slider

युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी

05/03/2026
CV Anand Bose
Main Slider

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले बड़ी हलचल

05/03/2026
Next Post
Maha Kumbh

6 दिन में 7 करोड़ ने लगाई संगम त्रिवेणी में डुबकी

यह भी पढ़ें

Neelam

नीलम धारण करने के होते है खास नियम, न करें अनदेखी

13/07/2023
CM Dhami

सीएम धामी ने जोशीमठ आपदा पीड़ितों से की मुलाकात, सहयोग और मदद का दिया आश्वासन

11/01/2023
किसान आंदोलन former protest

किसान आंदोलन को तेज करने की मुहिम में जुटे किसान यूनियन

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version