• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माघ गुप्त नवरात्रि इस दिन से होंगे शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
19/01/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Navratri

Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में नवरात्रि के दिन बहुत पवित्र और शुभ माने गए हैं। साल में चार नवरात्रि होती है। इसमें दो प्रत्यक्ष और दो गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) होती है। प्रत्यक्ष नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं के पूजन का विधान है। इन महाविद्याओं में मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी शामिल हैं। गुप्त नवरात्रि पर भी कलश की स्थापना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि पर कलश स्थापना कैसे की जाती है। इसका शुभ मुहूर्त क्या है।

कब है माघ माघ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) ?

पंचांग के अनुसार, इस साल माघ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) की शुरुआत 30 जनवरी को हो रही है। 7 फरवरी को इसका समापन होगा। 30 जनवरी को कलश स्थापित किया जाएगा। 30 जनवरी को गुप्त नवरात्रि का कलश स्थापित करने का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ऐसे में भक्त कुल 1 घंटे 21 मिनट में कलश स्थापना कर सकते हैं। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में कलश स्थापित करने के लिए भक्तों को 43 मिनट का समय मिलेगा।

कैसे करें कलश स्थापना?

– मिट्टी के कलश की स्थापना गुप्त नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में ईशान कोण में की जाती है।
– सबसे पहले कलश में थोड़ी सी मिट्टी और जौ डालनी चाहिए।
– फिर एक परत मिट्टी बिछाकर दोबारा जौ डालनी चाहिए।
– इसके बाद फिर से मिट्टी की परत बिछानी चाहिए
– मिट्टी की परत पर जल छिड़कना चाहिए।
– ऊपर तक कलश को मिट्टी से भर देना चाहिए।
– फिर कलश की स्थापना करके पूजन करना चाहिए।
– जहां कलश स्थापित करना हो वहां एक पाट रखकर लाल वस्त्र बिछाना चाहिए। उस पर कलश स्थापित करना चाहिए।
– कलश पर रोली या चंदन स्वास्तिक बनवाना चाहिए।
– कलश के गले में मौली अवश्य बांधनी चाहिए।

माघ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) पूजा विधि

माघ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। फिर मंदिर की सफाई करनी चाहिए। चौकी पर माता की प्रतिमा या तस्वीर रखनी चाहिए। कलश स्थापना मुहूर्त में करनी चाहिए। देसी घी का दिया जलाना चाहिए। माता को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। लाल या पिला सिंदूर भी चढ़ाना चाहिए। पंचामृत, नारियल, चुनरी, फल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए। सबसे आखिर में मां की आरती करनी चाहिए।

Tags: Gupt NavratriGupt Navratri date
Previous Post

इस दिशा में सोने से धन में होती है वृद्धि

Next Post

मौनी अमावस्या पर करें ये खास उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Kerala Paratha
Main Slider

आज बनाए ये डिश, डिनर को मिलेगा शाही अंदाज

21/06/2026
Veg Maggi Omelette
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं वेज ऑमलेट, फटाफट हो जाएगा तैयार

21/06/2026
Bread Cutlet
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाए ब्रेड कटलेट, बढ़ेगा मौसम का मजा

21/06/2026
Apple Shake
खाना-खजाना

दिन की शुरुआत करें Shake के साथ, स्वाद ऐसा जो बच्चों को भी पसंद आए

21/06/2026
coffee scrub
फैशन/शैली

कॉफी स्क्रब के आगे फेल हैं सभी फेसपैक्स

21/06/2026
Next Post
Kaal Sarp Dosh

मौनी अमावस्या पर करें ये खास उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें

तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर सम्पन्न

20/07/2022
Kanhaiya Kumar

बेरोजगारी से तंग युवक विदेश में बन रहे हैं बंधक: कन्हैया कुमार

01/03/2024

9 अगस्त से होने वाली बीएड परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version