• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Writer D by Writer D
20/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mauni Amavasya

Mauni Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में प्रत्येक माह में आने वाली अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व है। इस दिन पितरों की आत्माशांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के कार्य महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार,जनवरी महीने में 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) मनाया जाएगा। माघ महीने में पड़ने के कारण इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है। प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। 45 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा।

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन स्नान-दान के कार्य पुण्य फलदायी माने गए हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक के सभी पाप नष्ट होते हैं और पितृ दोष के कारण जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। माघी अमावस्या के दिन पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने वाले अचूक उपाय…

पितरों को प्रसन्न करने के उपाय

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन देवी-देवता और पितर गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। ऐसा में इस शुभ दिन पवित्र नदी या पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

माघ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान के साथ दान-पुण्य के कार्य उत्तम माने गए हैं। इस दिन गुड़, तिल, घी, गर्म कपड़े और अपने क्षमतानुसार धन दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों के दान से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन पितरों के आत्मशांति के लिए पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्धकर्म किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को धन, सुख-समृद्धि और खुशहाली का वरदान देते हैं।

माघी अमावस्या के दिन सूर्य देव, विष्णुजी और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और उनके मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति के सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और गृह-क्लेश, पितृ दोष और धन की तंगी से छुटकारा मिलता है।

मौनी अमावस्या के दिन पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ कवच, पितृ सूक्तम या पितृ स्तोत्रम का पाठ किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे घर में खुशियों का माहौल रहता है।

Tags: Mauni Amavasya
Previous Post

सोम प्रदोष व्रत के दिन न करें ये गलतियां, मिल सकता है नकारात्मक परिणाम

Next Post

मौनी अमावस्या पर करें स्नान व दान, जानें इसका महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Shani Dev
Main Slider

शनि के मार्गी होते ही बदलेगा भाग्य, 4 राशियों के अटके काम पकड़ेंगे रफ्तार

04/09/2026
Mahalakshmi Yoga
धर्म

महालक्ष्मी योग से बदलेगा भाग्य, जन्माष्टमी के बाद 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

04/09/2026
Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Sabudana Vada
फैशन/शैली

साबूदाना वड़े बनाने का आसान तरीका, जन्माष्टमी व्रत में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

04/09/2026
Next Post
Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या पर करें स्नान व दान, जानें इसका महत्व

यह भी पढ़ें

Election Commission

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस आज, इन राज्यों में विधानसभा इलेक्शन की तारीखों का हो सकता है ऐलान

16/08/2024
AK Sharma

एके शर्मा ने वृक्षारोपण जन अभियान का किया शुभारंभ, कहा- सुखद जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी

20/07/2024
Radhelal Nag

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और तत्परता से राधेलाल नाग की बची जान

09/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version