• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुप्त नवरात्रि में जरूर करें इस चालीसा का पाठ, घर में आएगी सुख-शांति

Writer D by Writer D
21/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Durga Chalisa

Durga Chalisa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल में कुल चार बार नवरात्रि आती हैं, जिसमें गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) माघ और आषाढ़ माह में आती है। वहीं प्रत्यक्ष नवरात्रि चैत्र और आश्विन माह में आते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि को सबसे शुभ दिनों में से माना जाता है। गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। खास तौर पर तंत्र विद्या में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए यह नवरात्र बहुत खास माने जाते हैं। इस दौरान मां दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa) का पाठ करना बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के साभी दुख-दर्द दूर होते हैं और घर में सुख-शांति आती है।

दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa) का पाठ

॥दुर्गा चालीसा॥ (Durga Chalisa)

नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो अंबे दुःख हरनी॥

निरंकार है ज्योति तुम्हारी। तिहूं लोक फैली उजियारी॥

शशि ललाट मुख महाविशाला। नेत्र लाल भृकुटि विकराला॥

रूप मातु को अधिक सुहावे। दरश करत जन अति सुख पावे॥

अन्नपूर्णा हुई जग पाला। तुम ही आदि सुन्दरी बाला॥

प्रलयकाल सब नाशन हारी। तुम गौरी शिवशंकर प्यारी॥

शिव योगी तुम्हरे गुण गावें। ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें॥

धरयो रूप नरसिंह को अम्बा। परगट भई फाड़कर खम्बा॥

रक्षा करि प्रह्लाद बचायो। हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो॥

लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं। श्री नारायण अंग समाहीं॥

हिंगलाज में तुम्हीं भवानी। महिमा अमित न जात बखानी॥

मातंगी अरु धूमावति माता। भुवनेश्वरी बगला सुख दाता॥

श्री भैरव तारा जग तारिणी। छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी॥

कर में खप्पर खड्ग विराजै। जाको देख काल डर भाजै॥

सोहै अस्त्र और त्रिशूला। जाते उठत शत्रु हिय शूला॥

नगरकोट में तुम्हीं विराजत। तिहुँलोक में डंका बाजत॥

महिषासुर नृप अति अभिमानी। जेहि अघ भार मही अकुलानी॥

रूप कराल कालिका धारा। सेन सहित तुम तिहि संहारा॥

परी गाढ़ सन्तन पर जब जब। भई सहाय मातु तुम तब तब॥

ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी। तुम्हें सदा पूजें नर-नारी॥

प्रेम भक्ति से जो यश गावें। दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें॥

ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई। जन्म-मरण ताकौ छुटि जाई॥

शंकर अचरज तप कीनो। काम क्रोध जीति सब लीनो॥

निशिदिन ध्यान धरो शंकर को। काहु काल नहिं सुमिरो तुमको॥

शक्ति रूप का मरम न पायो। शक्ति गई तब मन पछितायो॥

भई प्रसन्न आदि जगदम्बा। दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा॥

मोको मातु कष्ट अति घेरो। तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो॥

आशा तृष्णा निपट सतावें। रिपु मुरख मोही डरपावे॥

करो कृपा हे मातु दयाला। ऋद्धि-सिद्धि दै करहु निहाला।

जब लगि जियऊं दया फल पाऊं। तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊं॥

श्री दुर्गा चालीसा जो कोई गावै। सब सुख भोग परमपद पावै॥

॥ इति श्रीदुर्गा चालीसा सम्पूर्ण ॥

दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa) का महत्व

धार्मिक मान्यात के अनुसार, दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa) का पाठ करने से व्यक्ति पर मां दूर्गा की कृपा बनी रहती है। ऐसा में व्यक्ति के जीवन में आने वाले बड़े से बड़े संकट भी दूर हो सकते है। सच्चे मन से मां दूर्गा की पूजा के साथ पाठ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

Tags: Durga ChalisaGupt Navratri
Previous Post

ऐसे लोग आसानी से बना देते हैं बेवकूफ

Next Post

महाकुंभ स्नान के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, शीघ्र पूर्ण होगी मनोकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Mosquitoes
फैशन/शैली

मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

01/07/2026
धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुंभ स्नान के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, शीघ्र पूर्ण होगी मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें

makeup remover

इस तरह से हटाएं मेकअप, नहीं होगा साइड इफ़ेक्ट

12/01/2024
fire

थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 17 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर

19/05/2022
AK Sharma

सभी कर्मचारी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर जनता की करें सेवा: एके शर्मा

01/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version