• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाज में एकता व समरसता का प्रतीक है महाकुंभ: मनोहर लाल

Writer D by Writer D
19/01/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Manohar Lal Khattar

Manohar Lal Khattar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुंभ नगर। केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने कहा कि महाकुंभ (Maha Kumbh) का आयोजन भारतीय समाज के एकता, समरसता और सद्भावना का प्रतीक है। हम सभी मिलकर एक दूसरे के सहयोग से अपने देश को हर दिशा में प्रगति की ओर ले जा सकते हैं। महाकुंभ हमें धर्म, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है।

रविवार को केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) महाकुंभ में अरैल स्थित परमार्थ निकेतन शिविर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।इससे पहले परमार्थ निकेतन शिविर पहुंचने पर मनोहर लाल का पुष्प वर्षा, वेदमंत्र और शंख ध्वनि से स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री स्वामी चिदानन्द सरस्वती से विशेष भेंटवार्ता कर उनका आशीर्वाद लिया। इस भेंटवार्ता में, देश की शांति, समृद्धि, और पर्यावरण संरक्षण के विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा को प्रदूषण मुक्त बनाना और पर्यावरण को बचाना है। यह केवल हमारी सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

इस मौके पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, यह एक महासंस्कार है, जो हमारे अंतःकरण को शुद्ध कर सब से जुड़ने व जोड़ने के साथ हम सभी को आत्मनिर्भरता, समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि वर्तमान समय में केन्द्र और राज्य सरकारें पर्यावरण की रक्षा के लिए अद्भुत कदम उठा रही हैं। महाकुंभ में पूज्य संत, धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति के साथ यह भी ध्यान रख रहे हैं कि हमारा पर्यावरण स्वस्थ और सुरक्षित रहे। स्वच्छता और हरित भारत की ओर कदम बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। स्वामीजी ने भारतीय संस्कृति और महाकुंभ की अद्वितीयता का बड़ी ही सहजता से वर्णन किया।

स्वामी ने बताया कि परमार्थ शिविर में प्लास्टिक के प्रयोग को न्यूनतम किया गया है और वे सभी से आग्रह करते हैं कि वे जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाएं। उन्होंने बताया कि परमार्थ निकेतन शिविर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कपड़े के बैंग वितरित किये जा रहे हैं ताकि संगम क्षेत्र में भ्रमण व संगम स्नान के दौरान श्रद्धालु सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें।

गंगा तट पर गंगा आरती के दौरान मंत्रोच्चारण, शंखनाद और दीपमालिका की रौशनी ने पूरे वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। केन्द्रीय मंत्री ने परमार्थ त्रिवेणी पुष्प आश्रम और प्लास्टिक फ्री ईको फ्रेंडली महाकुंभ शिविर का भ्रमण भी किया।

Tags: Manohar Lal
Previous Post

साय कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला

Next Post

सर्दियों के लिए बेस्ट है ये मुरब्बा मुरब्बा, पूरे सीजन लें इस शानदार डिश का आनंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
Carrot Murabba

सर्दियों के लिए बेस्ट है ये मुरब्बा मुरब्बा, पूरे सीजन लें इस शानदार डिश का आनंद

यह भी पढ़ें

Pradosh Vrat

इस दिन रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

28/11/2025
Fruit Custard

मीठे खाने की है चाहत, फटाफट बनाएं ये टेस्टी डिश

07/09/2025
twins daughters

प्रदेश में कोरोना से हुई पहली नवजात की मौत, मां की रिपोर्ट निगेटिव

08/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version