• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बर्खास्त पाकिस्तानी शिक्षिका से होगी 46.88 लाख रुपये की वसूली, नौ साल से कर रही थी नौकरी

Writer D by Writer D
22/01/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Shumayla Khan

Shumayla Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। यूपी के बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र में तैनात रही पाकिस्तानी शिक्षिका शुमायला खान (Shumayla Khan) से बेसिक शिक्षा विभाग 46,88,352 रुपये की वसूली करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने वसूली की रकम के सत्यापन के लिए विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। सत्यापन के बाद रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी जाएगी।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुमायला खान (Shumayla Khan) ने फर्जी निवास प्रमाणपत्र के जरिये बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली थी। वह प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में वर्ष 2015 से सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। उसकी नागरिकता को लेकर शिकायत की गई थी।

आरोप था कि वह पाकिस्तानी नागरिक है। विभाग ने उसके प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया था। एसडीएम सदर रामपुर की जांच में साफ हुआ कि शुमायला खान (Shumayla Khan) का निवास प्रमाणपत्र त्रुटिपूर्ण है। उसे बनवाने में जानकारी छिपाई गई है।

चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या, लाश के पास मिला ये सामान

शुमायला खान का निवास प्रमाणपत्र पिछले साल निरस्त कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार शिक्षिका से स्पष्टीकरण मंगाए, लेकिन प्रमाणपत्र की सत्यता साबित न हो सकी। लिहाजा, बीएसए ने तीन अक्तूबर 2024 को शुमायला खान को निलंबित किया था। अब सेवा समाप्त कर दी गई है। बीएसए संजय सिंह के निर्देश पर फतेहगंज पश्चिमी के खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वसूली की रकम में दो बार मिला बोनस भी शामिल

शुमायला से की जाने वाली वसूली की रकम में वेतन, भत्ते समेत वर्ष 2016-17 और 2020-21 में मिले बोनस की रकम भी शामिल की गई है। वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज पाठक के मुताबिक खंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट का सत्यापन कर जल्द वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तैनाती से बर्खास्तगी तक जारी वेतन समेत अन्य रकम की गणना कर मिलान किया जाएगा।

Tags: bariley newscrime newsShumayla Khanup news
Previous Post

चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या, लाश के पास मिला ये सामान

Next Post

5 साल बाद भी दिल्ली दंगों के ट्रायल क्यों खत्म नहीं हुआ?… सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
Supreme Court

5 साल बाद भी दिल्ली दंगों के ट्रायल क्यों खत्म नहीं हुआ?... सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

यह भी पढ़ें

stf

फर्जी आईडी से युवाओं को ठगने वाले दंपति गिरफ्तार

20/03/2024
Phirni Faluda

कुछ नया खाने के है शौकीन, तो इस डिश को करें ट्राई

01/12/2025
Murder

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तैनात हुई फोर्स

14/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version