• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजौरी जिले में रहस्यमय बीमारी से अब तक 17 लोगों की मौत, पूरा गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

Writer D by Writer D
23/01/2025
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Mysterious Disease

Mysterious Disease

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजौरी। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के बधाल गांव में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी (Mysterious Disease) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बधाल गांव में बीते 44 दिनों में 17 लोगों की मौत हो गई है, जिसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने अब पूरे गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। गांव में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है और प्रभावित परिवारों को भी घरों में रहने को कहा गया है।

राजौरी जिले के बधाल गांव में 3 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। पहले जोन में मृतकों के घरों को सील कर सभी का प्रवेश बंद किया गया है। दूसरे जोन में प्रभावित व्यक्तियों के करीबी संपर्क में आने वालों परिवार को रखा गया है। इन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। वहीं, तीसरे जोन में गांव के सभी परिवारों को रखा गया है। यहां लगातार गांव वालों के खान-पान की निगरानी की जा रही है।

एक ही परिवार के 6 बच्चों की मौत

दरअसल, राजौरी जिले के बधाल गांव में हुए सभी 17 लोगों की मौत केवल 3 परिवारों से हुई हैं। वहीं,गांव में कल से लेकर आज तक एक युवक और 4 बच्चे बीमार हो गए जिनका उपचार इस वक्त चल रहा है। इससे पहले एक ही परिवार के 6 बच्चों की मौत हो गई है। शुरुआती में रहस्यमयी बीमारी (Mysterious Disease) को लेकर प्रशासन की ओर से गांव के प्रभावित परिवार और अन्य लोगों के ब्लड सैंपल, खाने और पानी के नमूने लैब भेजे गए लेकिन बीमारी का कुछ पता नहीं चल सका था।

अंतर-मंत्रालयी टीम का हुआ गठन

वहीं, इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक अंतर-मंत्रालयी टीम को गांव रवाना किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रहस्यमय मौतों की जांच के लिए 18 जनवरी को अंतर-मंत्रालयी टीम का गठन किया। इस टीम में स्वास्थ्य, कृषि, रसायन एवं उर्वरक सहित विभिन्न मंत्रालयों के विशेषज्ञों के साथ-साथ देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

रहस्यमयी बीमारी को लेकर गांव के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पिछले एक महीने में सैकड़ों सैंपल लैब भेजे गए। लेकिन किसी भी जांच में कोई नेगेटिव रिजल्ट सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी और फूड आइटम्स की भी जांच की गई है, लेकिन किसी भी जहरीले पदार्थ का पता नहीं चला है। इतनी मौतें अभी तक सब के लिए पहेली बनी हुई है। विशेषज्ञ की टीम जांच में जुटी है।

Tags: Jammu NewsMysterious DiseaseNational news
Previous Post

कपिल शर्मा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, ये 3 बड़े नाम भी निशाने पर

Next Post

नेताजी का जीवन साहस, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा की मिसाल: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
CM Yogi paid tribute to Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी का जीवन साहस, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा की मिसाल: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Women’s Reservation Bill

महिला आरक्षण विधेयक पर भड़की AAP, कहा- यह ‘महिला बेवकूफ बनाओ बिल’ है

19/09/2023

संयुक्त राष्ट्र बोला-कोराना महामारी के पहले साल में लाखों बच्चों की भुखमरी से मौत की आशंका

28/07/2020
UP has become a dream destination for industry-business.

उद्योग-व्यापार के लिए यूपी बना ड्रीम डेस्टिनेशन

28/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version