• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मासिक शिवरात्रि के दिन इस शुभ संयोग में करें पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

Writer D by Writer D
26/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mahashivratri

Mahashivratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म शास्त्रों में चतुर्दशी तिथि बहुत ही विशेष मानी जाती है। हर मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) का व्रत का विधान है। मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। मासिक शिवरात्रि पर जो भी भगवान भोलेाथ का व्रत और पूजन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

शिव पुराण में कहा गया है मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। विवाहित महिलाएं अगर मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) का व्रत करती हैं, तो उन्हें सुख-सौभाग्य प्राप्त होता है। वहीं मासिक शिवरात्रि पर शुभ संयोग में भगवान शिव का पूजन करने से विवाह के योग जल्दी बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार मासिक शिवरात्रि कब है। साथ ही पूजन का शुभ संयोग कब बन बन रहा है।

कब है मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 27 जनवरी को सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर हो जाएगी। वहीं 28 जनवरी को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर ये तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में मासिक शिवरात्रि 27 जनवरी को रहेगी। इसी दिन इसका पूजन और व्रत भी रखा जाएगा। मासिक शिवरात्रि पर निशा काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) पर ब्रह्म मुहूर्त

सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा। ये 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट शुरू पर होगा। ये 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा। निशिता मुहूर्त रात के 12 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगा। ये 1 बजे खत्म होगा।

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) इन योग में करें पूजा

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) पर हर्षण योग बनने वाला है। मासिक शिवरात्रि पर सुबह से लेकर देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। इसके साथ ही भद्रावास का भी संयोग का निर्माण हो रहा है। मासिक शिवरात्रि पर भद्रावास रात 8 बजकर 34 मिनट से है। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने वालों की की हर एक मनोकामना पूरी हो जाएगी। साथ ही जल्द विवाह के योग बनेंगे।

पूजा की विधि

– मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
– इसके पूजा घर या मंदिर को साफ कर गंगाजल छिड़क लें।
– फिर एक चौकी पर शिवलिंग या शिव परिवार की तस्वीर रख लें।
– भगवान भोलेनाथ को जल, कच्चा दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल, फूल और मिठाई चढ़ाएं।
– भोलेनाथ को धूप-दीप दिखाएं। उनके आगे घी का दिया जलाएं।
– फिर शिव चालीसा और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
– भगवान शिव को भोग लगाएं।
– आखिर में शिव जी की आरती करें।

Tags: Masik Shivratri
Previous Post

बसंत पंचमी पर शनि देव कर रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

Next Post

मौनी अमावस्या पर होगा महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान, जानें महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

diet
फैशन/शैली

दही का सेवन सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें जरूर

28/06/2026
Doorbell
फैशन/शैली

डोर बेल लगवाते समय न करें ये गलतियां, हो जाएगा अनर्थ

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
फैशन/शैली

इन टिप्स से पाएं स्‍मोकी लुक वाली आंखें

28/06/2026
Pet Odor
फैशन/शैली

घर में फैल गई है पालतू जानवर की दुर्गन्ध, इन तरीकों से करें दूर

28/06/2026
Next Post
mauni amavasya

मौनी अमावस्या पर होगा महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान, जानें महत्व

यह भी पढ़ें

Satyprem Ki Katha

‘सत्यप्रेम की कथा’ का गाना ‘पसूरी नू’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने बिखेरा जादू

26/06/2023
CM Yogi

इंडो-यूएस की स्किल और स्केल मिल जाएं तो दुनिया को मिलेंगे बेहतरीन परिणाम: सीएम योगी

14/07/2023

55 दिनों के बाद अनिरुद्ध दवे को अस्पताल से मिली छुट्टी, फैंस हुए खुश

26/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version