• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की संजीदगी से संरक्षित हो रहे बेसहारा गोवंश

Writer D by Writer D
28/01/2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cow shelters

Cow Shelters

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। बेसहारा गोवंश के संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की संजीदगी जग जाहिर है। इसके लिए उनकी सरकार दो विशेष कार्यक्रम समानांतर चला रही है, निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना और निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान (Cow Protection Campaign) । एक तरफ पशुपालकों को मुफ्त गोवंश देने के साथ उनके भरण पोषण का खर्च भी दे रही है तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश को सरकारी खर्च पर आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जा रहा है।

निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना (Cow Protection Campaign) का दोतरफा लाभ दिख रहा है। इससे बेसहारा गोवंश को पोषणयुक्त संरक्षण मिल रहा है तो साथ ही गोवंश पालने के इच्छुक लोग बिना कुछ खर्च किए ही पशु मालिक बन जा रहे हैं। इस योजना में सरकार बेसहारा गोवंश लेने वाले व्यक्ति को गाय या नंदी मुफ्त देने के साथ उनके भरण पोषण के लिए प्रति दिन प्रति गोवंश 50 रुपये की दर से भुगतान भी करती है। यानी एक गोवंश के लिए प्रतिमाह 1500 रुपये का भरण पोषण खर्च योगी सरकार देती है। एक व्यक्ति अधिकतम चार गोवंश ले सकता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय बताते हैं कि गोरखपुर में निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना की प्रगति काफी उत्साहजनक है। निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना (Cow Protection Campaign) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 361 गोवंश की सुपुर्दगी का क्रमिक लक्ष्य तय किया गया जबकि अद्यतन 474 गोवंश सुपुर्द किए गए हैं। इस सुपुर्दगी से 260 पशुपालक लाभान्वित हुए हैं। सुपुर्द किए गए गोवंश के सापेक्ष उनके भरण पोषण के लिए पशुपालकों को 70 लाख 44 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

‘राम’ ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, महा कुंभ में आएं भक्तों को बांटा प्रसाद

लोगों को मुफ्त पशुपालक बनाने के साथ ही सरकार बड़ी संख्या में आश्रय स्थलों के माध्यम से भी गोवंश का संरक्षण कर रही है। प्रायः पशुपालक बछड़ों को अपने लिए अनुपयोगी समझते हैं तो उन्हें खुले में ही छोड़ देते हैं। इससे ये पशु खुद तो असुरक्षित हो ही जाते हैं। कई बार दुर्घटनाओं के कारण भी बन जाते हैं। उनके खाने-पीने का भी संकट होता है। इसके लिए योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर गो आश्रय स्थल खोले हैं। निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिले के 25 अस्थायी गो आश्रय स्थलों में 1391, तीन कान्हा गोशाला में 3040, दो वृहद गो संरक्षण केंद्रों में 2886, चार पंजीकृत गोशाला में 553, तीन अपंजीकृत गोशाला में 304 तथा 23 कांजी हाउस में 1697 गोवंश संरक्षित हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8851 गोवंश के संरक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जबकि वास्तविकता में 9871 गोवंश संरक्षित हो रहे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष यह उपलब्धि 111.52 प्रतिशत है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के किसी को गोवंश, खासकर बछड़ों को पालने में यदि किसी भी तरह की दिक्कत आ रही हो तो उन्हें खुले में छोड़ देने की बजाय सरकार की पहल पर संचालित गो आश्रय स्थल पहुंचा देना चाहिए। इससे गोवंश को आसरा भी मिल जाएगा और लोग किसी भी तरह की प्रावधानिक कार्यवाही से भी बच जाएंगे।

Tags: gorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

डॉन दाऊद इब्राहिम का ‘गुरु’ माफिया सुभाष ठाकुर जेल शिफ्ट, 5 साल से अस्पताल में था भर्ती

Next Post

क्या भारत की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक आबादी स्वीकार करेगी कि उनके पूर्वज राम थे- सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB
राजनीति

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Next Post
CM Yogi

क्या भारत की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक आबादी स्वीकार करेगी कि उनके पूर्वज राम थे- सीएम योगी

यह भी पढ़ें

murder

पड़ोसी को फंसाने के लिए बेटे ने की थी मां की हत्या, गिरफ्तार

22/04/2022
Holika Dahan

जानें क्यों नहीं देखनी चाहिए जलती हुई होलिका?

12/03/2022
Mahayogi Gorakhnath University

आरोग्यधाम में आयुर्वेद पर्व एवं धन्वंतरि पर्व समारोह सोमवार से

16/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version