• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शीशमहल में रहते है… केजरीवाल पर राहुल गांधी ने बोला हमला

Writer D by Writer D
28/01/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिल्ली के पटपड़गंज में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस सभा में उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। हम नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं। हमें मोहब्बत की दुकान चाहिए। आरएसएस और बीजेपी भाई को भाई से लड़ाती है। वहीं केजरीवाल के मन में जो भी आता है, कह देते हैं। जब सियासत में आए थे तो छोटी सी गाड़ी थी, कहा था नई तरीके की राजनीति करूंगा और दिल्ली को बदल दूंगा। एक बार बिजली के पोल पर चढ़ गए थे। जब गरीबों को उनकी जरूरत थी तब नहीं दिखे। जब दिल्ली में हिंसा हुई तब कहीं नहीं दिखे। साफ राजनीति का दावा करते थे और सबसे बड़ा शराब घोटाला दिल्ली में हुआ है। केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं। ये सच्चाई है।

राहुल गांधी ने (Rahul Gandhi)  आगे कहा, हमारी लड़ाई संविधान की है। बीजेपी ने साफ कहा था कि 400 पार, हम संविधान को बदल देंगे। उनके नेताओं ने कहा कि संविधान को हम बदलेंगे। नए संसद का उद्घाटन होता है तो पीएम मोदी कहते हैं कि राष्ट्रपति उसका उद्घाटन नहीं करेंगी। जबकि इस देश का संविधान सभी को एक समान मानता है।

संविधान में लिखा हुआ है कि इस देश में किसी को नहीं डरना चाहिए। इसमें यह भी नहीं लिखा है कि एक ही अरबपति को सारा-सारा काम पकड़ा देना चाहिए। ये लोग एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाना चाहते हैं। ये आपके पैसे को आपकी जेब से निकालकर अरबपतियों को देना चाहते हैं।

उनको वहां नहीं जाने दिया गया

राहुल गांधी ने कहा, राम मंदिर के उद्घाटन में किसी गरीब आदमी आपको नहीं दिखा होगा। हमारी राष्ट्रपति आदिवासी हैं, उनको वहां नहीं जाने दिया गया। नई पार्लियामेंट का उद्घाटन होता है, मोदी जी कहते हैं वो वहां नहीं जाएंगी। संविधान कहता है कि देश के सब लोग समान हैं। कोई कम नहीं है, कोई बड़ा छोटा नहीं है। हिंदुस्तान के सभी नागरिक एक समान हैं।

अडानी की कंपनी है, मगर कंट्रोल पीएम मोदी के हाथ में

राहुल गांधी ने कहा, ये डर फैलाने का लक्ष्य है। ये हिंदुस्तान का धन अरबपतियों के हवाले करना चाहते हैं। ये आपको लड़ाना चाहते हैं। जो आपका धन है, वो आपकी जेब से निकालकर अरबपतियों को देना चाहते हैं। अडानी, पीएम मोदी के खास मित्र हैं। ये करोड़ों रुपये हैं, असल में ये अडानी की कंपनी है, मगर कंट्रोल पीएम मोदी के हाथ में है।

Tags: delhi electionsrahul gandhi
Previous Post

मौनी अमावस्या पर कलर कोडेड आश्रय स्थलों पर रुकेंगे श्रद्धालु

Next Post

मौनी अमावस्या को लेकर नगर निगम ने शहर भर में बनवाए 88 रेस्ट एरिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
Municipal corporation built 88 rest areas for Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या को लेकर नगर निगम ने शहर भर में बनवाए 88 रेस्ट एरिया

यह भी पढ़ें

Shot

प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या

21/11/2022

‘एक नेशन, एक राशन कार्ड’ पर SC का बड़ा आदेश, सभी राज्य लागू करें योजना

29/06/2021
Dead Body

आंगनवाड़ी केंद्र गया आठ वर्षीय बालक हुआ लापता, तालाब में मिली लाश

05/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version