• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौनी अमावस्या को लेकर नगर निगम ने शहर भर में बनवाए 88 रेस्ट एरिया

Writer D by Writer D
28/01/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Municipal corporation built 88 rest areas for Mauni Amavasya

Municipal corporation built 88 rest areas for Mauni Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर: “मौनी अमावस्या” (Mauni Amavasya) पर होने वाले दूसरे “अमृत स्नान” को लेकर नगर निगम की ओर से शहर भर में स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रेस्ट एरिया से लेकर, पेयजल, टॉयलेट्स की भी पूरी व्यवस्था की गई है। इन व्यवस्थाओं का श्रद्धालु अच्छे से लाभ उठा सकें इसके लिए स्वच्छता का भी पूरा ख्याल रखा गया है। 24 घंटे में 3 बार टॉयलेट्स और सड़कों की मैकेनाइज्ड क्लीनिंग करवाई जा रही है। वहीं, शहर के तीन दिनों तक नो व्हीकल जोन घोषित किए जाने के बाद कूड़े के निस्तारण का मास्टर प्लान भी तैयार किया गया है।

ठहरने के साथ पेयजल, टॉयलेट, बिजली और अलाव की है व्यवस्था

अपर नगर आयुक्त दीपेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर शहर में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के होने की संभावना है। ऐसे में नगर निगम ने दूर-दराज से आने वाले प्रत्येक जन को सुविधा मुहैया करवाने का इंतजाम किया है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए निगम की ओर से शहर भर में 88 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। सभी होल्डिंग एरिया में पेयजल, टॉयलेट, बिजली और अलाव की व्यवस्था की गई है। ये होल्डिंग एरिया जहां भीड़ कंट्रोल करने में कारगर साबित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां आराम करने के साथ सभी व्यवस्थाओं का लाभ उठा रहे हैं।

टेंट से बनाए गए रेस्ट एरिया एमजी मार्ग, लीडर रोड बागड़ धर्मशाला होते हुए संगम तक जाने वाले मार्ग पर, प्रयाग स्टेशन से इंडियन प्रेस चौराहे से जी टी जवाहर तक व अन्य मुख्य मार्गों पर बनाए गए हैं। इनके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा बनाए गए 38 अस्थायी और 8 रैन बसेरे में रात में ठहरने की सुविधा का लाभ भी लोग उठा रहे हैं।

तीन दिन तक नि:शुल्क है सुलभ कॉम्प्लेक्स का उपयोग

अपर आयुक्त ने बताया कि अलाव की व्यवस्था होल्डिंग एरिया में तो की ही गई है, इसके अलावा मुख्य मार्गों पर भी रात में अलाव जलाए जा रहे हैं। तीन दिन 28, 29 और 30 जनवरी तक शहर में संचालित सभी सुलभ कॉम्प्लेक्स सभी के लिए नि:शुल्क कर दिए गए हैं। इनकी सफाई व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 24 घंटे में 3 बार शौचालय और सड़कों की मैकेनाइज्ड क्लीनिंग करवाई जा रही है।

मोबाइल टॉयलेट्स मुख्य मार्ग के अलावा, पार्किंग एरिया, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और उन जगहों पर इंस्टॉल किए गए हैं, जहां सीवर लाइन पास है ताकि इनकी डिस क्लीयरिंग करवाई जा सके। टीम द्वारा मोबाइल टॉयलेट्स की लगातार मॉनिटरिंग करवाई जा रही है। बहुत ज्यादा भीड़ होने की वजह से ये 2 से 4 घंटे में भर जा रहे हैं। इनकी लगातार सफाई करवाई जा रही है ।

आरसी गाड़ियों में स्टोर किया जा रहा कूड़ा, खाली प्लाट में किया जा रहा डंप

अपर आयुक्त ने बताया कि क्योंकि पूरा शहर नो व्हीकल जोन घोषित हो चुका है, नगर निगम की कूड़ा गाडियां भी तीन दिन तक बसवार तक नहीं जा पाएंगी। ऐसे में नगर निगम के कर्मचारी डोर टू डोर और हैण्ड पिकिंग कूड़ा कलेक्शन कर रहे हैं । जो कूड़ा सड़कों से उठाया जा रहा है, वह आरसी मशीन में कलेक्ट किया जा रहा है। जिस एरिया से ज्यादा कूड़ा निकल रहा है, वहां आस- पास खाली प्लाट चिन्हित किए गए हैं, जहां कूड़ा डंप किया जा रहा है। इन स्थल को तिरपाल से कवर किया जा रहा है। शहर भर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

मौनी अमावस्या पर कलर कोडेड आश्रय स्थलों पर रुकेंगे श्रद्धालु

निगम के सफाई मित्र भंडारा स्थल की सफाई कर रहे हैं। साथ ही जगह-जगह पर लाइनर बैग के इंतजाम किए गए हैं, ताकि कूड़ा उसी में डाला जाए। आम दिनों में जहां शहर में 700 टन कूड़ा जनरेट होता है, वहीं इन तीन दिनों में 1000 से 1500 टन कूड़ा निकलने की आशंका है । इसके निस्तारण के लिए पहले से ही पूरी व्यवस्था कर ली गई है ।

महाकुम्भ हम सबकी आस्था का पर्व है। प्रयागराजवासियों की जिम्मेदारी है कि शहर की साफ़-सफाई में सभी पूरा सहयोग करें। मौनी अमावस्या पर देश-विदेश से श्रद्धालु शहर में आ रहे हैं, क्योंकि पूरा शहर नो व्हीकल जोन घोषित हो चुका है। ऐसे में 28, 29, 30 तीन दिन तक कूड़ा घर पर ही रखें या डोर टू डोर कलेक्शन के लिए आने वाली नगर निगम की गाड़ी में ही डालें। सड़कों-गलियों में इधर-उधर कूड़ा न फेंकें, ताकि प्रयाग की धरती पर आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु स्वच्छ सुंदर प्रयागराज और महाकुम्भ का सुखद अनुभव लेकर जाए।
– चंद्र मोहन गर्ग, नगर आयुक्त

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

शीशमहल में रहते है… केजरीवाल पर राहुल गांधी ने बोला हमला

Next Post

जहां रूमाल रखो, वहीं वक्फ की संपत्ति, यह सिलसिला बंद होगाः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

03/09/2026
A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
Next Post
CM Yogi

जहां रूमाल रखो, वहीं वक्फ की संपत्ति, यह सिलसिला बंद होगाः योगी

यह भी पढ़ें

arrested

मतदाता सूची पुनरीक्षण टीम पर हमला करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार, 185 पर केस दर्ज

01/04/2021
Lord Vishnu

गुरुवार को न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा श्री हरि का आशीर्वाद

07/09/2023
Mamata Banerjee said thank you

मोदी की बधाई पर ‘दीदी’ ने कहा- शुक्रिया, कोरोना रोकथाम के लिए मिलकर करेंगे काम

05/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version