• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दंडी स्वामी संत प्रस्तुत करेंगे नजीर, त्रिवेणी के बजाय पास के गंगा घाट में करेंगे अमृत स्नान

Writer D by Writer D
28/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
Dandi Swami SantSwami Sant

Dandi Swami Sant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के पहले ही त्रिवेणी संगम में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रशासन ने इसके लिए अपनी सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। लेकिन इस स्नान पर्व के पहले आ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हिन्दू सनातन धर्म के ध्वज वाहक अखाड़ों, शंकराचार्यों और दंड धारण करने वाले दंडी स्वामियों (Dandi Swami Saint) ने श्रद्धालुओं के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं।

दंडी स्वामी संतो (Dandi Swami Saint) का ऐलान, मौनी अमावस्या में संगम में नहीं गंगा में करेंगे शाही स्नान

सभी संत और श्रद्धालु मौनी अमावस्या में त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान की कामना लेकर महा कुम्भ आते हैं। लेकिन मौनी अमावस्या स्नान पर्व के पहले महा कुम्भ क्षेत्र में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दंडी स्वामी समाज के संतों ने श्रद्धालुओं के हित में बड़ी पहल की है। अखिल भारतीय दंडी स्वामी परिषद के अध्यक्ष श्री मद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महराज का कहना है कि परम्परा के अनुसार दंडी स्वामी श्री पंच दशनाम जूना, अग्नि, आवाहन और निरंजनी अखाड़े के साथ ही अमृत स्नान करते रहे हैं।

प्रयागराज महाकुम्भ का मकर संक्रांति का अमृत स्नान भी दंडी स्वामी संतो ने जूना अखाड़े के साथ किया था लेकिन इस बार मौनी अमावस्या की भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के हित में परिषद ने फैसला किया है कि मौनी अमावस्या के अमृत स्नान में दंडी समाज संगम के स्थान पर गंगा में ही स्नान करेगा। गंगा जी के दशाश्वमेध घाट में सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर सभी दंडी स्वामी गंगा जी में अमृत स्नान करेंगे। श्रद्धालुओं के हित में दंडी स्वामी संतो के इस फैसले की संत समाज और श्रद्धालुओं में जमकर सराहना हो रही है।

मौनी अमावस्या में कुम्भ क्षेत्र में किसी भी स्थान पर डुबकी लगाने से बराबर पुण्य प्राप्ति का फल, बोले शंकराचार्य

आम श्रद्धालुओं में भले ही महाकुम्भ में मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में स्नान का विचार मन में हो लेकिन धर्माचार्यों में इसे लेकर सहमति नहीं है। श्री गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी कहते हैं कि गंगा जी में कहीं भी डुबकी लगाएं, त्रिवेणी में डुबकी लगाने का योग न भी हो तो भावना से फल मिल सकता है। यहां की जलवायु में त्रिवेणी का सन्निवेश है, यहां की हवा पवित्रता को लेकर बहती है। कहीं भी स्नान करें, समान पुण्य फल मिलता है।

अखाड़ा परिषद ने भी श्रद्धालुओं से की अपील

प्रयागराज महा कुम्भ के मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर 7 से 10 करोड़ लोगों के महाकुम्भ नगर डुबकी लगाने पहुंचने का अनुमान है। सभी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में ही मौन होकर पुण्य की डुबकी लगाना चाहते हैं। इधर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने मौनी अमावस्या में त्रिवेणी स्नान करने आ रहे सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से अपील की कि महाकुम्भ आ रहे श्रद्धालुओं को कुम्भ क्षेत्र में जहां भी निकट हो गंगा जी की धारा और घाट नजदीक दिखाई दे वहीं पर वह स्नान करें। सम्पूर्ण महा कुम्भ क्षेत्र में त्रिवेणी संगम स्नान करने के बराबर का ही पुण्य फल मिलता है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

मौनी अमावस्या में श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए उतरी 1000 से अधिक मेडिकल फोर्स

Next Post

मौनी अमावस्या पर महादेव का इन चीजों से करें अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Lord Shiv

मौनी अमावस्या पर महादेव का इन चीजों से करें अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

भ्रष्टाचार के मामलों में छोटी मछलियों के साथ ही भ्रष्टाचारी मगरमच्छो को भी पकड़ा जा रहा- मुख्यमंत्री

08/06/2025
Lucknow Airport

अवैध रूप से राजधानी पहुंचे यात्रियों को एयरपोर्ट से दबोचा, पासपोर्ट जांच के दौरान पकड़ा

24/02/2021
UP Board result

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, डिजिलॉकर पर ऐसे देखें मार्कशीट

09/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version