• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज महाकुंभ हादसे से अत्यंत दुखी हूं… PM मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Writer D by Writer D
29/01/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) में हुए हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे को लेकर अपनी व्यथा व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है यह हादसा अत्यंत दुखद है। यहां जिन श्रद्धालुओं ने अपने-अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने अपनी पोस्ट में लिखा है मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से खुद बातचीत की है। मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।

प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने…

— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2025

पीएम (PM Modi) ने सीएम योगी को फोन किया

हादसे के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने एक-एक करके अभी तक सीएम योगी आदित्यनाथ को चार बार फोन किया है। पीएम मोदी ने फोन पर सीएम योगी से सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सभी घायलों के बारे में जानकारी ली। वहीं सीएम योगी ने घायलों के समुचित इलाज की बात कही है। हादसे के बाद सीएम योगी ने तुरंत पुलिस प्रशासन को फोन करके अलर्ट कर दिया। और कहा कि लोग सुरक्षा के साथ गंगा के किसी भी घाट पर स्नान करें। अफवाहों पर ध्यान न दें।

पीएम (PM Modi) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी की बात

दूसरी तरफ पीएम मोदी (PM Modi) ने श्रद्धालुओं के आने-जाने के इंतजाम को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी विस्तार से बात की है। वहीं रेल मंत्री ने भी प्रधानमंत्री को रेल व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी दी। रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा इंतजाम किया गया है।

बीती रात करीब 1-2 बजे के बीच हुआ हादसा

आपको बता दें कि रात के करीब एक से दो बजे के बीच प्रयागराज महाकुंभ में अचानक बेतहाशा भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति हो गई। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुछ लोगों की मौत के साथ साथ कई के जख्मी होने की खबर है। कई लोग अपने परिवार से बिछड़ गये। महाकुंभ में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से आए हुए हैं। आज मौनी अमावस्या होने और शाही स्नान दोनों होने की वजह से श्रद्धालु काफी संख्या में आ गए थे। 13 तारीख से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 20 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। बुधवार को 10 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है।

Tags: maha kumbhpm modi
Previous Post

आत्म अनुशासन बनाए रखें, अपने नजदीकी घाट पर ही करें स्नानः सीएम योगी

Next Post

महाकुंभ संगम हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, बोले- घटना पर सरकार ले सबक

Writer D

Writer D

Related Posts

Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

महाकुंभ संगम हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, बोले- घटना पर सरकार ले सबक

यह भी पढ़ें

murder

पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

31/01/2022
चंपत राय Champat Rai

सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार अखिलेश से चंदा लेने जाएगा ट्रस्ट: चंपत राय

03/01/2021

राहुल ने जड़ा 101 मीटर लंबा गगांचुंबी छक्का, स्टेडियम पार पहुंची गेंद

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version