• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की जीत, विपक्ष के 3 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग

Writer D by Writer D
30/01/2025
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Harpreet Kaur Babla

Harpreet Kaur Babla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नहीं रोक पाए। बीजेपी उम्मीदवार हरप्रीत कौर (Harpreet Kaur Babla) को कुल 19 वोट मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार प्रेमलता के पक्ष में 17 वोट पड़े। नंबरगेम आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में था लेकिन बाजी बीजेपी ने मार ली।

बीजेपी के पक्ष में तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने क्रॉस वोटिंग रोकने, एक-एक वोट सहेजने के लिए अपने सभी पार्षदों को रिसॉर्ट में ठहराया था। आम आदमी पार्टी के पार्षद पंजाब पुलिस की निगरानी में थे जबकि कांग्रेस पार्षदों पर पार्टी के ही नेता नजर रख रहे थे लेकिन ये तरकीब भी कारगर नहीं रही।

इस बार मतदान गुप्त मतदान प्रणाली के जरिये हुआ। ऐसे में क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों का पता लगा पाना भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के लिए आसान नहीं होगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त स्वतंत्र पर्यवेक्षक पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर की निगरानी में चुनाव हुए।

मेयर चुनाव में पहला वोट चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने डाला और इसके बाद पार्षदों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वोटिंग के शुरुआती घंटे में ही बैलट पेपर को लेकर विवाद भी सामने आया। चंडीगढ़ के वार्ड नंबर एक से आम आदमी पार्टी की पार्षद जसविंदर कौर ने बैलट पेपर पर एक डॉट होने का आरोप लगाते हुए वोट डालने के लिए एक और बैलट देने की मांग की।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम का कुल संख्याबल 35 है। निगम के 35 पार्षदों के साथ ही चंडीगढ़ के सांसद भी मेयर चुनाव में वोट करते हैं। कुल मिलाकर 36 वोट हैं। सौ फीसदी वोट पड़े लेकिन क्रॉस वोटिंग के कारण आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

चंडीगढ़ के निगम सदन में 13 पार्षदों के साथ आम आदमी पार्टी दूसरे और कांग्रेस छह पार्षदों के साथ तीसरे नंबर पर है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पास सांसद के वोट समेत कुल 20 वोट हैं जो जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी 19 से एक ज्यादा है।

Tags: Chandigarh Mayor electionsChandigarh NewsHarpreet Kaur Babla
Previous Post

मौनी अमावस्या के महापर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन

Next Post

ओम बिरला को सौंपी गईं वक्फ विधेयक पर JPC की रिपोर्ट, 15 वोटों से मिली है मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
Next Post
Wakf Amendment Bill

ओम बिरला को सौंपी गईं वक्फ विधेयक पर JPC की रिपोर्ट, 15 वोटों से मिली है मंजूरी

यह भी पढ़ें

Container-Trailer Collision

कंटेनर और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, दो की दर्दनाक मौत

22/11/2023
Horoscope

01 अगस्त राशिफल: महीने के पहले सप्ताह इस एक राशि में धन योग

01/08/2022
Patriarchay

महिलाओं से आकाश छीनता पितृसत्ता विश्वास

28/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version