• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ में आस्था का समंदर जस का तस, योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

Writer D by Writer D
01/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
CM Yogi did an aerial survey of Maha Kumbh

CM Yogi did an aerial survey of Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुंभनगर। महाकुंभ में गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है और शनिवार को सुबह दस बजे तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगा ली थी जिसमें दस लाख कल्पवासी भी शामिल हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तीन फरवरी को बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान पर्व के मद्देनजर आज सुबह महाकुंभ मेला क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र में लाखों लोग संगम क्षेत्र की ओर बढ़ते दिखायी दे रहे हैं।

संत महात्माओं का कहना है कि महाकुंभ के अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज के किसी भी घाट पर स्नान का पुण्य फल मिलेगा। उन्होने अपील की कि श्रद्धालु अपने निकट के घाट पर स्नान ध्यान करें और भीड़ से बचें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज सुबह हेलीकाप्टर से मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिये।अधिकृत जानकारी के अनुसार आज सुबह दस बजे तक 89 लाख 75 हजार श्रद्धालु त्रिवेणी में पवित्र स्नान कर चुके थे जिसे मिलाकर अब तक 31 करोड़ 46 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ के दौरान संगम स्नान कर चुके हैं। उधर,मेला क्षेत्र में बसंत पंचमी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर तमाम इंतजाम किये गये हैं।

बिना चिंता कराएं इलाज, पैसा सरकार देगी : मुख्यमंत्री

स्नान पर्व पर मेला क्षेत्र समेत समूचे प्रयागराज में वाहनो का प्रवेश निषेध रहेगा। सिर्फ पुलिस प्रशासन के वाहन और एबुंलेंस को मेला क्षेत्र में जाने की इजाजत होगी। स्कूलों में बसंत पंचमी के दिन अवकाश रहेगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिये एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान तैयार रहेंगे।

चिकित्सा सुविधायें भी मेला क्षेत्र चाक चौबंद रहेंगी। श्रद्धालुओं को उनके निकटतम घाट पर स्नान के बाद सुरक्षित उनके गंतव्य पर वापस किया जायेगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये श्रद्धालुओं से घाटों पर भीड़ न लगाने की अपील की जायेगी। साथ ही ड्रोन के जरिये भीड़ को नियंत्रित किया जायेगा।

Tags: Prayagraj NewsYogi News
Previous Post

बिना चिंता कराएं इलाज, पैसा सरकार देगी : मुख्यमंत्री

Next Post

Budget 2025: बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

11/07/2026
CM Yogi
आगरा

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

11/07/2026
Next Post
Budget

Budget 2025: बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी के गण में छाया ‘भगवा’, जानें जिला पंचायत की कितनी सीटें जीती

06/05/2021
Road Accident

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी स्लीपर बस, दो यात्रियों की मौत

07/03/2023
विएना में आतंकी हमला

ऑस्ट्रिया : विएना में आतंकी हमला, सात की  मौत, कई घायल, एक हमलावार हुआ ढेर

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version