• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसंत पंचमी के दिन इस मुहूर्त में करें पूजा, हर कामना होगी पूरी!

Writer D by Writer D
02/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Basant Panchami

Basant Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म शास्त्रों में बसंत पंचमी (Basant Panchami) का पर्व बहुत विशेष माना गया है। बसंत पंचमी का दिन ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी माता सरस्वती को समर्पित किया है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, बसंत पचंमी को माता सरस्वती प्रकट हुईं थीं। ये पर्व माता के जन्मदिन के रूप में मानाया जाता है। बसंत पंचमी पर माता सरस्वती का पूजन किया जाता है।

मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन विधि-विधान से माता सरस्वती का पूजन करने से बुद्धि ज्ञान के साथ ही सौभाग्य, तरक्की और धन धान्य भी बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल बसंत पचंमी का पर्व किस दिन मानाया जाएगा। साथ ही बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी (Basant Panchami)?

दरअसल, बंसत पंचमी का पर्व माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 2 फरवरी सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को मनाया जाएगा।

बसंत पचंमी (Basant Panchami) पर पूजा का शुभ मुहूर्त

वहीं बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर माता सरस्वती के पूजन का मुहूर्त 2 फरवरी के दिन सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर शुरू हो जाएगा। माता सरस्वती के पूजन का ये मुहूर्त 2 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस दिन माता सरस्वती के पूजन के लिए सिर्फ 5 घंटे 26 मिनट का समय मिलेगा। इस दिन रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। ये दोनों ही योग ज्योतिष में बड़े शुभ माने गए हैं। मान्यता है कि जो इन दोनों योगों में पूजा करता है उसकी हर कामना पूरी होती है।

बसंत पंचमी (Basant Panchami) पूजा विधि

– बसंत पंचमी के दिन स्नान करके पीले, बसंती या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
– फिर पूजा स्थल को साफ करके वहां एक चौकी रखकर उसपर पिला कपड़ा बिछाकर उसपर माता की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए।
– इसके बाद मां सरस्वती को श्वेत चंदन पीले और सफेद फूल चढ़ाने चाहिए।
– माता को मिश्री, दही या केसर की खीर का खीर का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।
– मां सरस्वती के मूल मंत्र ‘ऊं ऐं सरस्वत्यै नम:’ का जाप अवश्य करना चाहिए।
– जाप के बाद प्रसाद ग्रहण करना चाहिए।

Tags: Basant Panchami
Previous Post

रथ सप्तमी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी सूर्य देव की कृपा

Next Post

महाकुंभ से आ रही बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौके पर मौत, 15 लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
Buddha
धर्म

इस दिशा में रखें भगवान की मूर्तियां, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

25/06/2026
Potato Peel
फैशन/शैली

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए इसका करें इस्तेमाल

25/06/2026
hair mask
फैशन/शैली

गर्मियों में बालों की समस्या का इलाज है ये हेयर मास्क

25/06/2026
Beetroot pudding
फैशन/शैली

लौह की कमी को दूर करती है ये डिश

25/06/2026
Next Post
Horrific road accident on Nashik-Surat highway

महाकुंभ से आ रही बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौके पर मौत, 15 लोग घायल

यह भी पढ़ें

Navdeep Rinwa

प्रदेश के सभी 18 मण्डलायुक्तों को वोटर लिस्ट की तैयारियों एवं एसआईआर तथा निर्वाचन के संबंध में दी गयी गहन जानकारी

23/09/2025
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी ने केरल के अट्टूकल देवी में की पूजा अर्चना

31/03/2021
Preity Zinta

पंजाब की जीत से गदगद हुई प्रीति जिंटा, इस तरह जाहिर की खुशी

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version