Main Sliderअयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगे अयोध्या सांसद, दलित युवती की हत्या पर कह दी ये बात

अयोध्या। जिले में हुई दलित युवती की हत्या को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Avadhesh Prasad) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस बीच एक अजीब वाकया देखने को मिला। यहां फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या में हुए दलित युवती के साथ रैप और नृशंस हत्या की घटना पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वे फूट फूटकर रोने लगे। इसको देखकर वहां मौजूद हर कोई भौचक्का रह गया।

घटना सामने आने के बाद दलित युवती की नृशंस हत्या के मामले को लेकर कल अवधेश प्रसाद (Avadhesh Prasad)  पीड़ित युवती के परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने युवती को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसी मामले को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। जहां वे फफक-फफक कर रोने लगे। बाजू में बैठे पूर्व सांसद पवन पांडेय सांसद अवधेश प्रसाद के आंसू पोछते रहे।

हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं: सांसद (Avadhesh Prasad)

अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा। न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा। हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं। इतिहास क्या कहेगा?

अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा। न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा। हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं। इतिहास क्या कहेगा? यह हिंदुस्तान की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है।

क्या है पूरा मामला?

अयोध्या में बीते दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जिसमें यहां दलित युवती की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके शव को नग्न अवस्था में नाले में फेंक दिया गया था। आरोपियों ने युवती के हाथ-पैर तोड़ दिए, दोनों आंखें फोड़ दी और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया। इस घटना ने हर किसी की रूह कंपा दी थी। इसी मामले को लेकर अवधेश मीडिया से बात कर रहे थे, जिस दौरान वे रोने लगे।

VIP पास रद्द, ‘वन वे रूट’ लागू … बसंत पंचमी के अमृत स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट

अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां 5 फरवरी को वोटिंग होने वाली है।इस चुनाव में अवधेश प्रसाद के बेटे मैदान में हैं। ऐसे में समय उनका रोने का वीडियो वायरल हो गया है। यही कारण है कि कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button