• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

Writer D by Writer D
01/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Paneer Pulao

Paneer Pulao

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पनीर बहुत से लोगों का पसंदीदा फूड आइटम होता है। इसका जिक्र आते ही लोग चहकने लगते हैं। पनीर से कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। वे सभी अपने अलग स्वाद के चलते लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। आज हम आपको पनीर पुलाव (Paneer Pulao) की रेसिपी बताएंगे। पुलाव की कई वैरायटी होती है और यह उन्हीं में से एक है। इसे बहुत शौक से खाया जाता है। पनीर की वजह से यह डिश प्रोटीन से भरपूर हो जाती है। घर पर अगर कोई मेहमान आ जाए और उसके लिए डिनर में कुछ खास बनाने की इच्छा हो तो यह एक शानदार ऑप्शन है। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी की मदद से होटल जैसा पनीर पुलाव (Paneer Pulao) तैयार कर सकते हैं।

पनीर पुलाव (Paneer Pulao) बनाने की सामग्री

चावल – 1 कप
पनीर कटा – 1 कप
हरे मटर – 1/2 कप
प्याज लंबाई में कटा – 1
तेजपत्ता – 1
नींबू रस – 1 टी स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी – 2
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
लौंग – 2
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरुरत के अनुसार
घी – आवश्यकतानुसार

पनीर पुलाव (Paneer Pulao) बनाने की विधि

– सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के चावल लें और उन्हें साफ कर पानी से धो लें। इसके बाद चावल को आधा घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
– जब तक चावल भिगोये हुए हैं उसी दौरान एक प्रेशर कुकर में एक टी स्पून तेल और एक टी स्पून घी डालकर धीमी आंच पर गरम करने के लिए गैस पर रख दें।
– पुलाव में घी का उपयोग स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। तेल और घी गरम होने के बाद उसमें लौंग, कद्दूकस की हुई अदरक डाल दें।
– इसके बाद दालचीनी, तेजपत्ता डालकर इन सभी सामग्रियों को 1 मिनट तक भून लें। अब इसमें हरी मिर्च और लंबाई में कटा प्याज डालकर भूनें।
– प्याज तब तक भूनें जब तक नरम होकर उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। हरे मटर के दाने और भिगोकर रखे चावल को कुकर में डाल दें और 1-2 मिनट भूनें।
– इसमें स्वादानुसार नमक और आवश्यकता के अनुसार पानी डालकर मिला दें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें और गैस ऑन कर रख दें।
– जब कुकर में 3-4 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।
– इस दौरान पनीर को लेकर चौकोर काट लें और और उन्हें नॉनस्टिक पैन/कड़ाही में थोड़े से तेल में हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। इन्हें एक बाउल में अलग निकाल लें।
– जब प्रेशर पूरी तरह से रिलीज हो जाए तो कुकर का ढक्कन खोलें और उसमें तले हुए पनीर के टुकड़े डालकर मिला दें।
– आपका पनीर पुलाव (Paneer Pulao) बनकर तैयार है। इसे सर्व करने से पहले कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

Tags: Paneer Pulaopaneer pulao dinnerpaneer pulao familypaneer pulao guestpaneer pulao healthypaneer pulao ingredientspaneer pulao recipepaneer pulao tasty
Previous Post

नाश्ते में बनाएं टेस्टी डिश, खाते ही बन जाएगा मूड

Next Post

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
Next Post
Korean Chili Potato Balls

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

यह भी पढ़ें

Monkeypox

भारत में मंकीपॉक्स की एंट्री, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट

08/09/2024
cm dhami

सीएम धामी से लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

20/10/2022
arrested

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version