• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Writer D by Writer D
09/02/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Earthquake

Earthquake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरी अमेरिका में शनिवार को भूकंप (Earthquake) तेज के झटके महसूस किए जाने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गयी गई है। यूएसजीएस के अनुसार, शनिवार को शाम 6:23 बजे पूर्वी समय पर केमैन द्वीप के जॉर्जटाउन से 129 मील दक्षिण-पश्चिम में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप कैरेबियन सागर के मध्य में आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका केंद्र केमैन द्वीप के जॉर्ज टाउन से 209 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित था।

यूएस नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर ने बताया कि, हालांकि यूएस मेनलैंड पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन प्यूर्टो रिको और यूएस वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। NTWC ने कहा, “सभी उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर, प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स पर सुनामी का खतरा है क्योंकि समुद्र के स्तर में उतार-चढ़ाव और तेज़ समुद्री धाराएँ तटों, समुद्र तटों, बंदरगाहों और तटीय जल में ख़तरा पैदा कर सकती हैं।” कैरेबियन सागर के किनारे बसे देशों जैसे कि मैक्सिको, क्यूबा, होंडुरास, बेलीज औऱ हैती में ये भूकंप के झटके महसूस किए गए। इतने तेज झटकों के बाद इन देशों में हड़कंप मच गया।

कई कैरेबियाई देशों और होंडुरास के अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। केमैन आइलैंड्स सरकार ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने नागरिकों से अंतर्देशीय क्षेत्रों में जाने का आग्रह करते हुए एक अलर्ट जारी किया है।

सरकार ने कहा, “तटीय क्षेत्र के पास रहने वाले निवासियों को अंतर्देशीय क्षेत्रों में जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।” स्थानीय मीडिया के अनुसार, होंडुरास के अधिकारियों ने तत्काल कोई नुकसान नहीं होने की सूचना दी है, लेकिन एहतियात के तौर पर निवासियों को अगले कई घंटों तक समुद्र तटों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

अंतर्राष्ट्रीय सुनामी सूचना केंद्र ने कहा, “इस भूकंप से उत्पन्न खतरनाक सुनामी लहरें अगले तीन घंटों के भीतर केमैन द्वीप, जमैका, क्यूबा, ​​मैक्सिको, होंडुरास, बहामास, हैती, तुर्क और कैकोस, सैन एन्ड्रेस प्रोविडेंस, बेलीज, डोमिनिकन गणराज्य, कोलंबिया, पनामा, प्यूर्टो रिको, कोस्टा रिका, अरूबा, बोनेयर, कुराकाओ, यूएस वर्जिन द्वीप, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप और सबा के कुछ तटों पर उठ सकती हैं।”

Tags: Earthquake
Previous Post

टिफिन के लिए परफेक्ट है ये प्रोटीन रिच रेसिपी

Next Post

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 41 लोग जिंदा जले

Writer D

Writer D

Related Posts

Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
Next Post
41 people died in a road accident in Mexico

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 41 लोग जिंदा जले

यह भी पढ़ें

ST Hasan

‘हम कुरान शरीफ को नहीं मानेंगे’, यूसीसी पर बोले सपा सांसद एसटी हसन

06/02/2024

जहां जाऊंगा वहां दफ्तरों का करूंगा औचक निरीक्षण  : सीएम पुष्कर धामी

10/09/2021
Naresh Tikait

सपा-रलोद को समर्थन पर नरेश टिकैत का यू- टर्न, कहा- हम ज्यादा बोल पड़े…

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version