• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में कद्दू भी नहीं फोड़ पाई, शिवसेना ने ‘सामना’ से कांग्रेस पर बोला हमला

Writer D by Writer D
10/02/2025
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Congress

Congress

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार की हार के बाद शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोल गया है। ‘संपादकीय में लिखा कि कांग्रेस हमेशा की तरह दिल्ली में कद्दू भी नहीं फोड़ पाई। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा को जीत मिली है। केजरीवाल समेत पूरी आप की कैबिनेट चुनाव हार गई है। इनमें केवल मुख्यमंत्री आतिशी और गोपाल राय चुनाव जीत पाए हैं। केजरीवाल वहीं लौट आए हैं, जहां से उन्होंने राजनीति शुरू की थी। संपादकीय में AAP की हार का जिम्मेदार कांग्रेस को बताया गया है।

संपादकीय में कांग्रेस (Congress) से पूछा गया कि क्या कांग्रेस पार्टी में कोई छिपी हुई ताकतें हैं, जो हमेशा राहुल गांधी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं? अगर कांग्रेस नेता यह कह रहे हैं कि AAP को जिताना कांग्रेस की जिम्मेदारी नहीं है तो यह गलती है और एक तरह का अहंकार है तो क्या मोदी-शाह की तानाशाही को जिताने की जिम्मेदारी आपस में लड़ने वालों की है?

दिल्ली में AAP और कांग्रेस (Congress) दोनों ने एक-दूसरे को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी। इससे मोदी-शाह के लिए जगह बनी। दिल्ली के नतीजे का असर लोकतंत्र पर पड़ेगा।

अब्दुल्ला के बयान को बताया सही

‘सामना’ में लिखा कि उमर अब्दुल्ला की तरफ से व्यक्त किया गया गुस्सा व्यावहारिक है। वह ठीक ही कहते हैं कि आपस में जी भर के लड़ो और एक-दूसरे को खत्म करो। कांग्रेस को AAP की हार का कारण बताते हुए कहा गया है कि दिल्ली 14 सीटों पर AAP की हार में कांग्रेस का हाथ रहा है। हरियाणा में भी यही हुआ था। सामना में पू्छा गया कि AAP से लड़ने के बाद आखिर कांग्रेस के हाथ क्या लगा?

अन्ना हजारे को दिल्ली केजरीवाल-सिसोदिया ने दिखाई थी- सामना

सामना में लिखा गया कि अन्ना हजारे को महात्मा अन्ना बनाने में केजरीवाल और उनके लोगों की बड़ी भूमिका रही है। अन्ना को देश ने जाना, वो केजरीवाल की तरफ से किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन की वजह से है। हजारे को दिल्ली केजरीवाल-सिसोदिया ने दिखाई थी और बाद में केजरीवाल ने उसी दिल्ली पर राजनीतिक कब्जा कर लिया।

केजरीवाल ने दिल्ली की धरती पर कम से कम दस साल तक प्रधानमंत्री मोदी से लड़ाई की और शाह-मोदी की राजनीति को मात दी। अब मोदी-शाह कई गड़बड़ियां कर जीत हासिल करने में कामयाब रहे। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की हार की खुशी अन्ना हजारे के चेहरे पर साफ झलक रही है। अन्ना कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के विचार और चरित्र शुद्ध नहीं हैं। उनका जीवन बेदाग नहीं था। मतदाताओं को विश्वास नहीं था कि वह हमारे लिए कुछ करेंगे। मैंने उनसे बार-बार कहा, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।

मोदी का अमृतकाल धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की बैसाखियों पर टिका हुआ है और हजारे सिर्फ केजरीवाल के नाम पर टोपी पर हाथ फिरा रहे हैं। मोदी-शाह महाराष्ट्र और देशभर के सभी दस नंबरी भ्रष्टाचारियों को एक साथ लाकर अपना राज चला रहे हैं।

Tags: congressMaharashtra Newsshivsena
Previous Post

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी छात्रों से बोले- रोबोट की तरह नहीं जीना, पढ़ाई के साथ रिलैक्स होने की भी जरूरत

Next Post

महाकुम्भ में महामहिम ने भी लगाई आस्था की डुबकी, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ‘सुप्रीम’ एक्शन! कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को भेजा नोटिस

13/07/2026
Vehicles of Amarnath pilgrims' convoy collided with each other
Main Slider

अमरनाथ यात्रियों के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, 18 श्रद्धालु घायल

13/07/2026
CM Nayab Singh held a meeting with workers regarding the PM's visit.
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री का यह आगमन प्रदेश के लिए गौरव का अवसर साबित होगा: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने ली प्रदेश में इको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर बैठक

13/07/2026
Next Post
President Draupadi Murmu took a holy dip in Sangam

महाकुम्भ में महामहिम ने भी लगाई आस्था की डुबकी, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

यह भी पढ़ें

Jio से 42GB कम डेटा देता है Airtel, रिचार्ज से पहले जान लें कीमत-बेनिफिट्स

Airtel देता है Jio से 42 GB कम डेटा, रिचार्ज से पहले जान लें कीमत और फायदे

28/11/2025
FDA becomes alert on the quality of packaged drinking water

गर्मी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की गुणवत्ता पर सतर्क हुआ FDA, जारी किए सख्त निगरानी के आदेश

15/05/2025
SBI

SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, ब्याज दरों में किया इजाफा

15/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version