• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी समेत 5 पर असम में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
10/02/2025
in मनोरंजन
0
Ranveer Allahabadia

Ranveer Allahabadia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया (Ranveer Allahabadia) मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। असम पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रणवीर इलाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

असम पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के हालिया एपिसोड में कथित तौर पर ‘अश्लीलता को बढ़ावा देने और अश्लील चर्चा में शामिल होने’ के लिए यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया (Ranveer Allahabadia) और कॉमेडियन समय रैना सहित अन्य इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और अन्य का नाम भी अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए एफआईआर में शामिल किया गया है।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के बाद रणवीर (Ranveer Allahabadia) ट्रोल्स के निशाने पर हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी रणवीर इलाहबादिया के कमेंट पर संज्ञान लिया है और यूट्यूब को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहबादिया को खरी खोटी सुना रहे हैं। उनके खिलाफ कई जगह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

कमेंट के लिए रणवीर (Ranveer Allahabadia) ने मांगी माफी

मामले को तूल पकड़ता देख रणवीर ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘वो अपने बयान को लेकर किसी भी तरह का जस्टिफिकेशन नहीं देंगे, बस माफी चाहते हैं।’ यूट्यूबर ने X पर वीडियो शेयर कर कहा, ‘मेरा कमेंट अनुचित था। फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरा जोनर नहीं है। मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं। कई लोगों ने पूछा कि क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा? जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता। जो भी हुआ उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। जजमेंट में मुझसे गलती हुई। जो मैंने बोला वो कूल नहीं था। मेरे पॉडकास्ट को हर उम्र के लोग देखते हैं। मैं वैसा इंसान नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में लूंगा।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे उस प्लेटफॉर्म को और बेहतर तरीके से यूज करना चाहिए था। ये मैंने इस पूरे एक्सपीरियंस से सबक लिया है। मैं बेहतर होने का वादा करता हूं। मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का असंवेदनशील हिस्सा हटा दिए जाए। इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें।’

क्या है पूरा मामला?

रणवीर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे। यहां पर यूट्यूबर ने एक कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछा। वो सवाल था- क्या आप अपने पेरेंट्स को पूरी जिंदगी, हर दिन इंटीमेट होते हुए देखना चाहोगे? या फिर एक बार पेरेंट्स के इंटीमेट मोमेंट में उन्हें ज्वॉइन करके फिर उसके बाद कभी भी उन्हें सेक्स करते नहीं देखना चाहोगे? रणवीर का सवाल सुन वहां बैठी ऑडियंस और बाकी जज जोर से हंसने लगे।

देखते ही देखते ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यूट्यूबर का भद्दा सवाल सुन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शो को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। रणवीर के फैंस उनसे निराश हैं। उनकी जैसी पर्सनैलिटी का इस तरह के भद्दे जोक्स क्रैक करना फैंस को हजम नहीं हुआ। रणवीर फेमस पॉडकास्टर हैं। फिल्म, राजनीति, धर्म, बिजनेस जगत के नामचीन सितारे उनके पॉडकास्ट में गेस्ट बने हैं।

Tags: Ranveer Allahabadia
Previous Post

सीएम सैनी के खिलाफ बयान देना अनिल विज को पड़ा भारी, बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Next Post

महाकुंभ में धामी ने लगाई पवित्र डुबकी, श्रवण रूप में दिखे मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Next Post
CM Dhami took a holy dip in Maha Kumbh

महाकुंभ में धामी ने लगाई पवित्र डुबकी, श्रवण रूप में दिखे मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Gaurav Khanna

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने जीते 50 लाख, जानिए कहां करेंगे अपनी प्राइस मनी

08/12/2025
weekend curfew

इस राज्य में खत्म हुआ विकेंड कर्फ्यू, इन पाबंदियों में भी मिली राहत

27/01/2022
Earthquake

भूकंप के तेज झटकों से हिला हिमाचल प्रदेश, घरों से बाहर निकले लोग

16/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version