• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धालु बोले- महाकुम्भ से सीख लेकर गंगासागर मेले में भी मिलें उच्च कोटि की सुविधाएं

Writer D by Writer D
12/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में दिव्यता, भव्यता और कुशल जनप्रबंधन का जो अध्याय लिखा जा रहा है वह देश भर से आ रहे स्नानार्थियों के लिए सुखद कौतुहल का विषय बन गया है। देश भर से त्रिवेणी संगम में माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने आए श्रद्धालु सीएम योगी (CM Yogi) द्वारा की गई उच्च कोटि के प्रबंध की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। इतना ही नहीं, पश्चिम बंगाल से आए एक श्रद्धालु ने तो यहां तक कह दिया कि महाकुम्भ से सीख लेकर गंगासागर मेले में भी पश्चिम बंगाल सरकार को इसी प्रकार की व्यवस्थाएं करनी चाहिए।

युवाओं ने जताया आभार

वैसे तो, सीएम योगी (CM Yogi) की कार्यशैली हर आयुवर्ग और समाज के विभिन्न तबकों के लोगों को अपना मुरीद बना रही है मगर युवा उनसे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं जिसकी बानगी बुधवार को संगम तट पर देखने को मिली जहां देश भर से आए युवा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) स्नान को अमिट स्मृति बताते हुए इसे सफल बनाने के लिए सीएम योगी का तहेदिल से आभार जताया।

भीड़ के बावजूद नहीं करना पड़ा असुविधा का सामना

जयपुर से संगम में स्नान करने आए श्रद्धालु राजकुमार प्रतापति ने बताया कि यहां व्यवस्था बेहद अच्छी है। इतनी भीड़ होने के बाद भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना उन्हें नहीं करना पड़ा। निश्चित तौर पर इसके लिए सीएम योगी (CM Yogi) बधाई के पात्र हैं। वहीं, मुंबई से आई भाविका शाह ने कहा कि माघ पूर्णिमा पर स्नान करना विशिष्ट अनुभव रहा। जब हम यहां आ रहे थे तो मन में कई प्रकार की शंकाएं थीं मगर यहां आकर किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। घाटों पर भारी भीड़ में भी ब्रीदेबल स्पेस है, चेंजिंग रूम भी प्रॉपर हैं। इतना बड़ा क्राउड मैनेज करना बहुत बड़ा टास्क है और सीएम योगी इस पर पूरी तरह खरे उतरे हैं।

प्रयागराज आकर दूर हुईं सारी शंकाएं

पश्चिम बंगाल से संगम स्नान करने आए श्रद्धालुओं के दल ने कहा कि यहां आने से पूर्व कुछ शंकाएं थीं मगर अब वास्तविकता को खुद अनुभूत करने का अवसर मिला। प्रशासनिक व्यवस्था उच्च स्तरीय है जिसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बधाई के पात्र हैं। वहीं, एक अन्य स्नानार्थी ने कहा कि दावे किए जा रहे थे कि प्रयागराज में संगम स्नान करने के लिए 30-35 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है, मगर ऐसा बिलकुल नहीं है। उनके अनुसार, मुझे स्टेशन तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

सोशल मीडिया पर छाया दिव्य-भव्य महाकुम्भ, टॉप ट्रेंड में रहा माघ पूर्णिमा का महापर्व

स्टेशन से साधन भी आराम से मिल गया और मात्र 3 किलोमीटर पैदल चलकर संगम में स्नान करने का अवसर भी मिल गया। यह सभी कुशल प्रबंधन और सीएम योगी के प्रयासों के कुशल क्रियान्वयन का ही नतीजा है। कुछ श्रद्धालुओं ने तो पूरी प्रक्रिया को यथावत बनाए रखने के लिए खुद ही जनता से अपील की कि सभी नियमों का पालन करें व पुलिस तथा प्रशासन का सहयोग करें।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh-20205mahakumbh20205
Previous Post

‘न अमेरिका, न यूरोप और ना ही चीन में…! ऐसा मानव समागम इतिहास में कभी नहीं हुआ

Next Post

महाकुम्भ से जुड़ी भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई, 07 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ से जुड़ी भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई, 07 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Lal Krishna Advani

राष्ट्रपति ने लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

31/03/2024
Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर ने रवि शास्त्री और कोहली पर साधा निशाना, कमेंटरी सुन भड़के फैंस

20/11/2021
2000

जानें बिना बैंक अकाउंट के कहां और कैसे बदल सकेंगे 2000 के नोट

20/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version