• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विजया एकादशी पर कर लें तुलसी से जुड़ा ये काम, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

Writer D by Writer D
14/02/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Vijaya ekadashi

Vijaya ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस साल फाल्गुन माह की शुरुआत 13 फरवरी से हो रही है, जिसका समापन 14 मार्च को होगा। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकदाशी को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। तुलसी को हिंदू धर्म में ‘विष्णुप्रिया’ कहा गया है।

तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है और इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में अगर आप भगवान विष्णु को समर्पित दिन यानी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करते हैं और तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करते हैं, तो यह बहुत शुभ फलदायी हो सकता है। आइए जानते हैं एकादशी पर आपको तुलसी से जुड़ा क्या काम करना चाहिए।

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) 2025 कब है?

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 फरवरी को दोपहर 1:55 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस एकादशी तिथि का समापन 24 फरवरी को दोपहर 1:44 मिनट पर होगा। ऐसे में, विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी को रखा जाएगा।

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) पर तुलसी पूजा ऐसे करें

विजया एकादशी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें। इसके बाद तुलसी माता को लाल चुनरी चढ़ाएं और उनके समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, जिससे सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही, भगवान विष्णु और देवी तुलसी का भी आशीर्वाद घर पर बना रहता है।

जरूर करें तुलसी से जुड़ा यह काम

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) के दिन आप घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए एक खास उपाय कर सकते हैं। इसके लिए विजया एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में लाल कलावा बांध दें। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन तुलसी में कलावा बांधने से जीवन में अद्भुत लाभ देखने को मिलते हैं और सभी तरह की समस्याएं भी दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, आप विजया एकादशी के दिन नीचे दिए गए मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।

तुलसी जी के मंत्र – महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

तुलसी गायत्री – ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् ।।

तुलसी स्तुति मंत्र –

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः

नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

Tags: Vijaya ekadashi
Previous Post

चैत्र नवरात्रि पर छा जाएंगी खुशियां, इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Next Post

2025 में शब-ए-बारात कब है, जानें इसका महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Shab-e-Baraat

2025 में शब-ए-बारात कब है, जानें इसका महत्व

यह भी पढ़ें

prakash

सीएम योगी आदित्यनाथ से फिल्म निर्माता-निर्देशक व लेखक प्रकाश झा ने की भेंट

06/12/2020
FIR

फर्जी मार्कशीट पर नौकरी कर रहे होमगार्ड पर केस दर्ज

15/12/2021
Chaudhary Harmohan Singh

चौधरी हरमोहन सिंह की पुण्यतिथि: यादव महासभा ने अपने नेता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version