• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घाटी में होगी शराबबंदी? BJP से लेकर मुफ्ती तक आए एक साथ

Writer D by Writer D
14/02/2025
in जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Liquor

Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में अगले महीने की तीन तारीख से बजट सत्र का आगाज होगा। प्रदेश में पिछले साल करीब पांच बरस के अंतराल के बाद विधानसभा चुनकर आई थी। नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में सरकार चल रही है। बजट सत्र की शुरूआत से पहले ही तीन राजनीतिक दलों ने कमोबेश एक ही तरह की पहलकदमी जम्मू कश्मीर विधानसभा में कर दी है। ये घटनाक्रम जम्मू कश्मीर में शराब (Liquor) पर प्रतिबंध लागू करने को लेकर हुआ है।

तीन राजनीतिक दलों ने इस सिलसिले में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। 3 मार्च से शुरू होने जा रहे सत्र में प्रदेश के कई विधायक – पीडीपी से लेकर नेशनल कांफ्रेंस तक के शराबबंदी (Liquor Ban) के लिए प्राइवेट मेंबर बिल ला रहे हैं। भाजपा, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस, इंजीनियर राशिद की आवामी इत्तेहाद पार्टी – सब इस मुद्दे पर एक साथ आ गए हैं। ये अपने आप में काफी अनोखा वाकया है। क्या है पूरा मामला, किसने क्या योजना बनाई है, आइये जानें।

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा है कि उनकी पार्टी के विधायक मीर मोहम्मद फैयाज ने शराबबंदी (Liquor Ban) को लेकर विधानसभा में एक विधेयक पेश किया है। इसको लेकर इल्तिजा ने एक्स (जो पहले ट्विटर हुआ करता था) पर एक पोस्ट भी साझा किया है। अपने पोस्ट में इल्तिजा ने लिखा कि, “शराब का सेवन जम्मू-कश्मीर में लोगों की जिंदगी तबाह कर रहा है और हमारे समाज के ताने-बाने के लिए ये एक गंभीर खतरा है।” इल्तिजा ने जम्मू कश्मीर में साल 2019 के बाद राज्य में शराब की दुकानों की बढ़ती संख्या की बात की है। जिससे ये आसानी से लोगों को मिलने लगा और ये मुद्दा जटिल हो गया। अब मीर मोहम्मद की पहल के लिए इल्तिजा ने उनको बधाई दी है।

आजम खान की कम नहीं हो रही मुश्किलें, फिर से खोला गया 18 साल पुराना केस

वहीं, पीडीपी के जिस विधायक मीर मोहम्मद ने इस विधेयक को सदन के सामने रखने की बात की है, उनका कहना है कि शराब की लत शराबी और उसके परिवार – दोनों के मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। अगर इस समय शराब पीने की इस प्रवृत्ति पर रोक नहीं लगाई गई तो यह समाज के लिए विनाशकारी साबित होगी। ऐसे में इस विषय पर सख्त कानून काफी जरूरी हैा। सिर्फ पीडीपी ही ने नहीं बल्कि जेल में बंद लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद की अवामी इत्तिहाद पार्टी ने भी इस मांग का समर्थन किया है। एआईपी ने कहा है कि पार्टी के विधायक शेख खुर्शीद अहमद भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग करते हुए एक विधेयक पेश कर रहे हैं।

नेशनल कांफ्रेंस की भी पहल

इनके अलावा, लालचौक से नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अहसान परदेसी ने भी कहा है कि उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चिंताओं के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में शराब की दुकानों को बंद करने की मांग करते हुए एक निजी विधेयक पेश किया है। उन्होंने कहा, “शराब की अनियंत्रित बिक्री कश्मीर के धार्मिक और सांस्कृतिक लोकाचार की अवहेलना करती है। हमारी विरासत हमेशा से नशीले पदार्थों के खिलाफ रही है और यह विधेयक उन मूल्यों को संरक्षित करने की दिशा में एक कदम है” भारतीय जनता पार्टी ने भी इस मुद्दे पर समर्थन की बात की है।

Tags: Jammu NewsNational news
Previous Post

आजम खान की कम नहीं हो रही मुश्किलें, फिर से खोला गया 18 साल पुराना केस

Next Post

‘रूस ने चेर्नोबिल में परमाणु रिएक्टर पर किया ड्रोन हमला’, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
Nuclear Reactor

'रूस ने चेर्नोबिल में परमाणु रिएक्टर पर किया ड्रोन हमला', यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें

ललितपुर रेप केस: सपा-बसपा जिलाध्यक्ष सहित तीन आरोपी मिर्जापुर से गिरफ्तार

15/10/2021
A family troubled by land dispute attempted suicide

युवक पर चाकू से हमला कर ढाई तोला की सोने की चेन लूटी

30/12/2021
Firing

नए कर कानून के खिलाफ नागरिक सड़कों पर, 39 की मौत

02/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version