• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्मात्मा ऐसा नहीं कर सकता…, पार्टी नेता के सुसाइड पर मंत्री संजय निषाद का बयान

Writer D by Writer D
17/02/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, महाराजगंज, राजनीति
0
Sanjay Nishad's statement on Dharmatma Nishad's suicide

Sanjay Nishad's statement on Dharmatma Nishad's suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराजगंज/गोरखपुर। यूपी के महराजगंज जिले में युवा नेता धर्मात्मा निषाद ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले धर्मात्मा निषाद ने अपने फेसबुक पोस्ट में प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ संजय निषाद (Sanjay Nishad) और उनके बेटों पर प्रताड़ित करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया। हालांकि, इस घटना पर संजय निषाद का कहना है कि मृतक उनकी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था, वह ऐसा नहीं कर सकता, किसी ने उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश रची है। पोस्ट की जांच की जाए।

बता दें कि के धर्मात्मा निषाद महराजगंज के पनियरा का निवासी था और 10 साल से निषाद पार्टी से जुड़ा हुआ था। इस पार्टी के मुखिया उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद (Sanjay Nishad) हैं। धर्मात्मा ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था जिसमें उसने संजय निषाद और उनके बेटों पर गंभीर आरोप लगाए।

संजय निषाद (Sanjay Nishad) का बयान

इस मामले में मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने गोरखपुर में कहा कि धर्मात्मा निषाद मेरे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। जिनके आत्माहत्या कर लिए जाने की सूचना से मै स्तब्ध हूं। धर्मात्मा का निधन बेहद दुःखद और मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मैंने हमेशा धर्मात्मा का अपने स्तर से हर संभव सहयोग किया है। लेकिन इस दौरान धर्मात्मा निषाद के सोशल मीडिया अकाउंट से मेरे और मेरे परिजनों के खिलाफ एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से असत्य टिप्पणी की गई है। मुझे पूरा भरोसा है कि धर्मात्मा ये कभी नहीं कर सकते। इस पोस्ट के जरिये मेरी और मेरे परिवार के साथ मेरी पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। इसलिए मै इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहता हूं। ताकि सच सामने आए कि आखिर धर्मात्मा ने किन प्रस्थितियों में ये कदम उठाया और किस व्यक्ति द्वारा ये पोस्ट कर हम सबकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

प्रदेश सचिव धर्मात्मा ने की आत्महत्या, योगी के मंत्री पर लगाए कई गंभीर आरोप

फिलहाल, धर्मात्मा निषाद के आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उनके फेसबुक पोस्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: gorakhpur newsmahatajganj newssanjay nishad
Previous Post

बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पांच महिला हुईं बेहोश

Next Post

नहीं थम रही शेयर बाजार की गिरावट, खुलते ही धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ़्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
Share Market

नहीं थम रही शेयर बाजार की गिरावट, खुलते ही धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ़्टी

यह भी पढ़ें

Vidyanjali Portal

विद्यांजलि पोर्टल से परिषदीय विद्यालय का हो रहा ‘कायाकल्प’

14/08/2022
Rose Petals

गुलाब की पंखुडियों से बनाएं बेहतरीन फेसपैक

03/03/2026
भूपेश बघेल Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना कार्यकाल पूरा करेंगे , अटकलों पर पूर्ण विराम

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version