• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल की सुविधाएं देख अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल वाले भी दंग

Writer D by Writer D
17/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, स्वास्थ्य
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर: दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ (Mahakumbh) में इस बार केवल आस्था ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का भी अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ नगर में अस्थायी हॉस्पिटल की जो व्यवस्था की गई है, उसने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से आए श्रद्धालुओं को भी चकित कर दिया है। अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, इजरायल जैसे देशों के नागरिकों ने यहां की चिकित्सा सेवाओं को दुनिया में सबसे बेहतरीन करार दिया है। उन्होंने सेंट्रल हॉस्पिटल के रिकॉर्ड बुक में बाकायदा लिखा है कि योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रयागराज में जो कर दिखाया, वैसा अब तक दुनिया के किसी देश में नहीं देखा गया। महाकुम्भ में सोमवार की शाम तक कुल साढ़े सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है। जिसमें एम्स दिल्ली और आईएमएस बीएचयू के एक्सपर्ट की भी प्रमुख भूमिका है।

विदेशी श्रद्धालु भी हुए मुरीद

महाकुम्भ (Mahakumbh) के सेंट्रल हॉस्पिटल में इलाज करा चुके यूके के कैटेनियन डेविडसन ने कहा कि इतनी शानदार चिकित्सा सुविधाएं पहली बार किसी अस्थायी अस्पताल में देखी हैं। अपने देश में भी अस्थायी अस्पतालों में इतनी बेहतर व्यवस्थाएं कभी नहीं देखीं। यह तो पूरी तरह से स्थायी लगता है। इसी तरह इजरायल के डाइटेच ने कहा कि सेंट्रल हॉस्पिटल समेत महाकुम्भनगर के सभी चिकित्सा केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। हर मरीज की यहां पर गहन जांच हो रही है। जो बेहद प्रभावशाली तरीके से की जा रही है।

योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की दुनिया में मिसाल

लंदन के नेकेल ने आईसीयू प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पांडेय और उनकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे भाई का समय पर इलाज कर हमें पूरी तरह संतुष्ट किया गया। भारत की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं हमें यहीं महाकुम्भ (Mahakumbh) में देखने को मिली हैं।ऑस्ट्रेलिया के डेनियल ने महाकुम्भनगर की स्वास्थ्य व्यवस्था को बहुत ही प्रभावशाली करार दिया है। उनका कहना था कि इस सेंट्रल हॉस्पिटल के जरिए ही दुनिया के सबसे बड़े आयोजन की सार्थकता साबित हुई है।

भारतीय श्रद्धालु भी संतुष्ट

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के जज अनिमेष गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार ने जिस तरह एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की है, वह काबिले तारीफ है। दिल्ली से आए वासु ने बताया कि मैं परिवार के साथ महाकुम्भनगर में संगम स्नान के लिए आया था। यहां अचानक तबीयत खराब हो जाने से पूरा परिवार परेशान हो गया। इसके बाद लोगों ने सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टरों को दिखाने की सलाह दी। जैसे ही हम सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचे, वहां के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने तुरंत हमारी जांच की और उपचार करने के बाद दवाएं उपलब्ध कराईं। आराम मिलने के बाद हम वापस लौटे। महाकुम्भ (Mahakumbh) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो इंतजाम किए हैं, वैसा पूरे देश में कोई और नहीं कर सकता।

साढ़े सात लाख श्रद्धालुओं का उपचार

महाकुम्भ (Mahakumbh) में सोमवार शाम तक 7.5 लाख श्रद्धालुओं को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं दी जा चुकी हैं। महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए एम्स दिल्ली और आईएमएस बीएचयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों समेत पूरे देश की एक्सपर्ट टीम यहां तैनात है।

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ राकेश शर्मा, सेंट्रल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोज कौशिक के नेतृत्व में यहां एलोपैथी के 23 अस्पतालों में साढ़े पांच लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इसके अलावा पांच लाख से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट किए गए हैं। वहां, 4000 छोटे और 12 बड़े ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।

वहीं, डॉ. गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम ने आयुष चिकित्सा से अब तक 2.25 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

महाकुम्भ भारतीय संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय प्रतीक

Next Post

महाकुम्भ के कुशल प्रबंधन को नासिक कुम्भ में किया जाएगा लागू, 20 सदस्यीय टीम करेगी अध्ययन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन कर्मयोगी में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल, गृह विभाग ने अकेले पूरे किए एक करोड़ से अधिक कोर्स

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी अतिरिक्त साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये शीघ्र होंगे जारी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक सुधारों और क्षमता विकास में उत्तर प्रदेश देश के लिए रोल मॉडल : डॉ. जितेंद्र सिंह

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: CM Yogi

23/10/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ के कुशल प्रबंधन को नासिक कुम्भ में किया जाएगा लागू, 20 सदस्यीय टीम करेगी अध्ययन

यह भी पढ़ें

Ganga Saptami

कब रखा जाएगा गंगा सप्तमी का व्रत, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

03/05/2024
Chhaya Urvashi Rautela's video on social media, fans were shocked

सोशल मीडिया पर छाया उर्वशी रौतेला का वीडियो, फैंस हुए हैरान

10/06/2021
Peacock

सट्टा किंग के घर छापे में पुलिस को मिला मोर, तस्करी का शक

24/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version