सोशल मीडिया पर छाया उर्वशी रौतेला का वीडियो, फैंस हुए हैरान
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वैसे वे अपनी ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। बता दें, इस वीडियो में उर्वशी जिम में नजर आ रही हैं और एक शख्स जो कि शायद उनका ट्रेनर हो, वो उनके पेट पर लगातार कई मुक्के मार रहा है।
गोपाल राय का नया गाना ‘धई दिहलस दिनवा’ सोशल मीडिया पर छाया
वीडियो में पहले उर्वशी सीधी खड़ी रहती हैं और वह शख्स पंच मारता रहता है, लेकिन फिर लास्ट में जब उर्वशी से कंट्रोल नहीं होता तो वह हट जाती हैं। उर्वशी की इस ट्रेनिंग को देखकर फैंस चौंक गए हैं और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर उर्वशी ने बताया कि वह अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म की तैयारी कर रही हैं।



