• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र स्नान

बड़े हनुमान जी के लिए विशेष रूप से भगवान राम की ससुराल से आया पवित्र अक्षत व अन्य सामान

Writer D by Writer D
19/02/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर: मां जानकी के मायके नेपाल में महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर जबरदस्त उल्लास देखा जा रहा है। महाकुम्भनगर में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम में अब तक नेपाल से आए 50 लाख से अधिक लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन अद्वितीय भव्यता के साथ किया जा रहा है। जिससे नेपाल समेत दुनियाभर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां बड़े हनुमान जी के लिए विशेष रूप से भगवान राम की ससुराल से पवित्र अक्षत व अन्य सामान लेकर लोग आ रहे हैं और यहां से गंगा जल और संगम की माटी अपने साथ नेपाल भी ले जा रहे हैं। वहां के श्रद्धालुओं में बड़े हनुमान मंदिर और अक्षय वट के प्रति अद्भुत आस्था देखने को मिल रही है। नेपाल के लोगों में प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान के साथ साथ अयोध्या में श्री राम और काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने का भी क्रेज बहुत तेजी से बढ़ गया है।

संगम की रेत और गंगा जल ले जाकर नेपाल के धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग कर रहे

नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवेल्स एजेंट्स बांके चैप्टर के अध्यक्ष श्री राम सिग्देल ने बताया कि नेपाल से विशेष रूप से भगवान श्रीराम की ससुराल जनकपुर से पवित्र अक्षत महाकुम्भ में लाया गया है। जिसे संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान जी को अर्पित किया गया है। वहीं, नेपाल के श्रद्धालुओं ने संगम की रेत और गंगा जल को सबसे अमूल्य धरोहर मानते हुए माथे पर लगाया और इसे अपने साथ घर ले गए। ये श्रद्धालु इन पवित्र वस्तुओं को ले जाकर अपने धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य आयोजन

योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से महाकुम्भ (Maha Kumbh) में किए गए भव्य इंतजामों की हर कोई सराहना कर रहा है। नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल्स एजेंट्स, बांके चैप्टर के अध्यक्ष श्री राम सिग्देल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाएं अतुलनीय हैं। जिससे नेपाल के श्रद्धालुओं को भारत में आने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पा रही।

नेपाल से आए खास उपहार

नेपाल से मां जानकी के मायके से नए वस्त्र, आभूषण, फल, मेवा, पकवान, धोती-कुर्ता, गमछा आदि भेंट स्वरूप लाए गए। यह उपहार महाकुम्भ की धार्मिक समृद्धि को और बढ़ा रहे हैं।

नेपाल में अयोध्या और काशी के प्रति बढ़ा आकर्षण

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण और काशी में विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को लेकर नेपाल के श्रद्धालुओं में इन धार्मिक स्थलों के प्रति विशेष आकर्षण बढ़ा है। हर दिन लाखों की संख्या में नेपाल से श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनकी आस्था और श्रद्धा महाकुम्भ (Maha Kumbh) की दिव्यता को और अधिक बढ़ा रही है।

महाकुम्भ में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से महाकुम्भ विश्व भर के श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन बन चुका है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

सीएम योगी ने कहा-संक्रमित व्यक्ति का उपचार संभव है,लेकिन संक्रमित सोच का उपचार नहीं

Next Post

विपक्ष पर योगी का तंज, भाजपा से लड़ते-लड़ते भारत से लड़ने लगे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
CM Yogi

विपक्ष पर योगी का तंज, भाजपा से लड़ते-लड़ते भारत से लड़ने लगे

यह भी पढ़ें

AK Sharma

पृथ्वीवासियों को पापियों से मुक्ति दिलाने के लिए ईश्वर लेते है अवतार: एके शर्मा

22/04/2023
Airport Authority

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, मिलेगी इतनी सैलरी

23/03/2025
अहमदाबाद टेस्ट Ahmedabad Test

अहमदाबाद टेस्ट : भारत के सुंदर शतक से चूके, मिली 160 रनों की लीड

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version