• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे राजनेता, करोड़ों श्रद्धालुओं संग साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

Writer D by Writer D
19/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों का भी संगम देखने को मिल रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, शिवसेना सांसद श्रिकांत शिंदे सहित कई नेता त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर महाकुम्भ की पवित्रता का अनुभव कर रहे हैं।

निर्मला सीतारमण ने किया स्नान, यूपी सरकार ने किया स्वागत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर सनातन परंपरा के इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने प्रयागराज आगमन पर उनका सादर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वित्त मंत्री सपरिवार प्रयागराज पहुंचीं और यहां त्रिवेणी संगम में स्नान किया।

तेजस्वी सूर्या बोले – ‘महाकुम्भ (Maha Kumbh) दुनिया का सबसे भव्य आयोजन

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दिव्य आयोजन को लेकर कहा, “आज मुझे सैकड़ों BJYM कार्यकर्ताओं के साथ संगम स्नान करने का सौभाग्य मिला। पूरी दुनिया में इस स्तर का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ। महाकुम्भ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी एकता और सामूहिकता है, जहां देश-विदेश के लोग एक साथ जुड़ते हैं।”

राम मोहन नायडू बोले– ‘ऐसा अनुभव जीवन में दोबारा नहीं मिलेगा

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि वह इस ऐतिहासिक अवसर पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए खास तौर पर प्रयागराज आए। उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा आयोजन है जो पीढ़ियों से चला आ रहा है और मुझे खुशी है कि मैं इस युग में जन्मा हूं जब महाकुम्भ हो रहा है। मैं इस अनुभव को मिस नहीं करना चाहता था। यहां की ऊर्जा और सकारात्मकता अविश्वसनीय है।”

श्रिकांत शिंदे ने कहा- 144 साल बाद ऐसा मौका, मैं भाग्यशाली हूं

शिवसेना सांसद श्रिकांत शिंदे ने कहा, “महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है और मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इस आयोजन में शामिल हो पाया। करोड़ों लोग यहां स्नान के लिए आ रहे हैं, और यह अपने आप में एक अद्भुत आध्यात्मिक संगम है।”

Tags: maha kumbh
Previous Post

वो लोग वीआईपी कल्चर की बात करते हैं, जो मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए :सीएम

Next Post

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रमुख नेता भाजपा में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी योगी सरकार, राहत कार्यों में तेजी

14/05/2026
Next Post
More than 50 Congress leaders joined BJP

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रमुख नेता भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ें

पर्यटनों के लिए जन्नत है उत्तराखण्ड का अल्मोड़ा, जानें इसके बारे में

06/09/2021
Ajay Devgan announced his digital debut

अजय देवगन ने किया अपने डिजिटल डेब्यू का एलान, टीजर देख बेकाबू हुए फैंस

20/04/2021
Cyber Fraud

जालसाजों ने दंपत्ति के खाते से उड़ाए 96 हजार रुपए, बैंककर्मी बनकर हासिल की थी जानकारी

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version