• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य के पूर्व मंत्री का 102 साल की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Writer D by Writer D
21/02/2025
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Former Nagaland minister Kejong Chang passes away

Former Nagaland minister Kejong Chang passes away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। छह बार के विधायक और नागालैंड के पूर्व मंत्री केजोंग चांग (Kejong Chang) का यहां गुरुवार तड़के निधन हो गया। वह 102 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटे और पोता-पोती हैं। चांग 1949 में नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के तहत तुएनसांग फ्रंटियर एजेंसी के लिए नियुक्त पहले दुभाषिया थे और बाद में उन्हें हेड दुभाषिया’ के पद पर पदोन्नत किया गया।

साल 1957 में उन्हें नवगठित ग्राम रक्षक संगठन के मानद कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया। 1965 में उन्हें उपायुक्त के द्वितीय श्रेणी के राजनीतिक सहायक के रूप में पदोन्नत किया गया और वह जून 1991 में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें 1991 से 1993 तक तीन साल के लिए नागालैंड के राज्यपाल के सलाहकार के रूप में बहाल किया गया। केजोंग चांग (Kejong Chang) 1998 में राजनीति में शामिल हुए और तुएनसांग सदर-दो विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध चुने गए। उन्होंने नागालैंड विधानसभा के 9वें, 11वें, 12वें और 13वें सदन में विधायक के रूप में कार्य किया। वह 2007 और 2009 के उपचुनावों के दौरान दो बार विधानसभा के लिए भी चुने गए। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को तुएनसांग में उनके पैतृक गांव में दफनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने चांग (Kejong Chang) के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में रियो ने कहा कि चांग का छह बार राज्य विधानसभा के लिए चुना जाना जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। रियो ने कहा कि वह न केवल मेरे सहकर्मी थे, बल्कि एक बड़े भाई की तरह भी थे, जिनका मैं बहुत सम्मान करता था। मैंने पाया कि वह एक साधारण व्यक्ति थे, फिर भी एक दूरदर्शी नेता थे, जिनका लोगों खासकर जमीनी स्तर के लोगों के साथ जुड़ाव था।

एक्शन मोड में रेखा गुप्ता, केजरीवाल सरकार की इन योजनाओं की होगी जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से विशेषकर चांग समुदाय और सामान्य तौर पर नागा समुदाय ने एक पितातुल्य व्यक्ति और अभिभावक को खो दिया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता को भरना कठिन होगा। उपमुख्यमंत्री पैटन ने एक्स पर कहा कि नगालैंड के लोगों के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Tags: Kejong Changnagaland news
Previous Post

एक्शन मोड में रेखा गुप्ता, केजरीवाल सरकार की इन योजनाओं की होगी जांच

Next Post

उत्तर प्रदेश 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

उत्तर प्रदेश 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

murder

आश्रम में सो रहे संत पर धारदार हथियार से हमला

09/07/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

16/08/2024
AIBE 21 exam

योगी सरकार ने RO-ARO और PCS प्री परीक्षा की तारीख घोषित की

05/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version