• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… काम हमें ही करने दीजिए ना, आतिशी पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार

Writer D by Writer D
21/02/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rekha Gupta

Rekha Gupta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई मुख्यमंत्री (Rekha Gupta) और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना पहली कैबिनेट में पास करने के वादे की याद दिला सरकार से सवाल किया तो अब सीएम रेखा गुप्ता ने उन पर पलटवार किया है।

सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा है कि सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा है, काम हमें ही करने दीजिए ना। दिल्ली की सीएम ने कहा है कि जो भी वादे जनता से किए गए थे, वे सारे वादे पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना को लागू करने के लिए आगे की कार्यवाही की जा रही है।

इसी दौरान उनसे महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे को लेकर आतिशी की टिप्पणी के संबंध में भी सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा है तो हमें ही करने दीजिए ना। हर चीज में कहने की जरूरत नहीं है। जब उनकी सरकार थी, उन्होंने किया।

पूर्व सीएम आतिशी ने क्या कहा था

गौरतलब है कि पूर्व सीएम आतिशी ने पोस्टर जारी करते हुए सीएम रेखा गुप्ता से पूछा था कि महिलाओं को 2500 रुपय कब मिलेंगे।

आतिशी ने रेखा गुप्ता कैबिनेट की एक दिन पहले हुई पहली बैठक का जिक्र करते हुए कहा है कि कल पहली कैबिनेट मीटिंग हुई लेकिन इसमें महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना पर मुहर नहीं लगी। उन्होंने सीएम पर तंज करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की गारंटी को झूठा साबित कर दिया।

एक्शन मोड में रेखा गुप्ता, केजरीवाल सरकार की इन योजनाओं की होगी जांच

आतिशी ने पीएम मोदी का बयान याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी ने) कहा था कि पहली कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना पास होगी। हम पूछना चाहते हैं कि दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये कब आएंगे?

Tags: delhi newsRekha Gupta
Previous Post

5 साल बाद नजर आए अलीबाबा के मालिक, चीन में अटकलों का बाजार गर्म

Next Post

केंद्र सरकार की आठ योजनाओं का लाभ देने में याेगी सरकार का कोई सानी नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

केंद्र सरकार की आठ योजनाओं का लाभ देने में याेगी सरकार का कोई सानी नहीं

यह भी पढ़ें

allahabaad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा हुई संपन्न

09/10/2020
Road Accident

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन की मौत

26/12/2023
दांतों की समस्या

इन घरेलू उपायों को करने से दूर होंगी दांतों की समस्याएं, जानें जरूर

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version