• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

46 साल से बंद पड़े के इस मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, भारी पुलिस बल तैनात

Writer D by Writer D
26/02/2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, संभल
0
Kartikeya Mahadev Temple

Kartikeya Mahadev Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। महाशिवरात्रि पर यूपी के संभल जिले में स्थित कार्तिकेय महादेव मंदिर (Kartikeya Mahadev Temple) में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। दूर-दूर से लोग दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए यहां आ रहे हैं। ये मंदिर 46 साल से बंद था, जिसे कुछ महीने पहले ही पुलिस-प्रशासन ने खुलवाया था। कार्तिकेय महादेव मंदिर संभल के मुस्लिम बहुल खग्गू सराय इलाके में है।

दरअसल, ये मंदिर 1978 से बंद था, तब यहां हिंदू आबादी काफी रहा करती थी। मगर 1978 में हुए दंगे के बाद मंदिर (Kartikeya Mahadev Temple) के आसपास रहने वाले हिंदू लोग पलायन कर गए। लेकिन योगी सरकार में प्रशासन की मुस्तैदी के चलते संभल के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में जितने भी मंदिर, कुएं, बावड़ी आदि थे उन्हें फिर से संरक्षित और पुनर्जीवित किया जा रहा है।

इसी बीच खग्गू सराय के इस मंदिर को भी कब्जा मुक्त कराया गया। अब महाशिवरात्रि के मौके पर कार्तिकेय महादेव मंदिर पर जलाभिषेक हो रहा है। लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। बृजघाट से कावड़ लेकर आए कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर इंस्पेक्टर एवं महिला एसआई सहित पीएसी बल को तैनात किया गया है।

महाशिवरात्रि पर काशी में भव्य नजारा, मंगला आरती के बाद निकली अखाड़ों की शोभायात्रा

बीते दिन जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा था कि खग्गू सराय के कार्तिकेय महादेव मंदिर, वेरानी शिव मंदिर और सादातबाड़ी शिव मंदिर में बड़ी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और गश्त जारी है।

महाशिवरात्रि के दिन और अगली सुबह मेडिकल टीमें मंदिर परिसर में तैनात हैं। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की किसी भी समस्या के समाधान के लिए एक सामान्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

मालूम हो कि श्री कार्तिकेय महादेव मंदिर (Kartikeya Mahadev Temple), जिस भस्म शंकर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, को पिछले साल 13 दिसंबर को फिर से खोल दिया गया था। अधिकारियों ने कहा था कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान उन्हें यह ढका हुआ ढांचा मिला था। मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति और शिवलिंग था। यह सन 1978 से बंद था।

Tags: sambhal newsup news
Previous Post

मैं इतना तंग आ गई हूं कि…, महाकुंभ की सुंदर साध्वी हर्षा रिछारिया ने दी सुसाइड की धमकी

Next Post

सुप्रीम कोर्ट के 3 जज सस्पेंड, इस सरकार का बड़ा एक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Next Post
Maldives Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट के 3 जज सस्पेंड, इस सरकार का बड़ा एक्शन

यह भी पढ़ें

Mohan Bhagwat-Cm Yogi

प्रयागराज में सीएम योगी ने की संघ प्रमुख मोहन भागवत से शिष्टाचार भेंट

22/11/2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- केवल एनपीए के डर से कर्ज के अच्छे प्रस्ताव खारिज न करें

30/07/2020
IPS Transfers

योगी सरकार ने छह आईपीएस अफसरों का किया तबादला, इनका हुआ प्रमोशन

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version