• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने विधानसभा में विपक्ष को दिया जवाब, बोले- गड़बड़ी पर लाइनमैन से लेकर चेयरमैन तक होगी कार्रवाई

डिजिटल महाकुम्भ के सफल आयोजन एवं बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की क्रांति से विपक्षी आश्चर्यचकित

Writer D by Writer D
28/02/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को विधान सभा के बजट सत्र में नियम 56 के तहत विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष कहता है कि उत्तर प्रदेश में नागालैण्ड से भी कम बिजली आपूर्ति की जा रही, जबकि प्रदेश में देश की सर्वाधिक 30,618 मेगावॉट विद्युत की आपूर्ति की गई है और इस मामले में महाराष्ट्र से भी हमारा प्रदेश आगे निकल गया है। उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश को 12-14 हजार मेगावॉट विद्युत आपूर्ति की जाती थी, उसका ढाई गुना अधिक बिजली की आपूर्ति इस वर्ष प्रदेश को की गई। प्रयागराज में डिजिटल महाकुम्भ के सफल आयोजन एवं बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की क्रांति से विपक्षी आश्चर्यचकित हैं।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने विपक्ष द्वारा बिलिंग एजेंसियों एवं विद्युत कार्मिकों की मनमानी के सवाल पर कहा कि जहां कहीं से भी विद्युत कार्मिकों के खिलाफ गड़बड़ी करने एवं उपभोक्ताओं का उत्पीड़न संबंधी शिकायतें आती हैं। ऐसे कार्मिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि विद्युत व्यवस्था के सुधार में गड़बड़ी पाये जाने पर लाइनमैन से लेकर संबंधित डिस्कॉम के एमडी एवं यूपीपीसीएल के एमडी व चेयरमैन तक को भी बख्शा नही जायेगा। बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायत पर 3394 संविदा कार्मिकों एवं 85 कार्मिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई तथा 28 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि भ्रष्टाचार में लिप्त एवं गड़बड़ी करने वाले विद्युत कार्मिकों को बख्शा नहीं जायेगा, निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कुंभ में अमृत की तलाशने वालों को मिलता है अमृत, अव्यवस्था और गंदगी ढूंढने वालों को वही मिलता: एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश में आरडीएसएस योजना के तहत 16 हजार करोड़ रुपये तथा बिजनेस प्लान के तहत 03 वित्तीय वर्ष में 5-5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्य कराये गये। इसमें जर्जर तारों, विद्युत पोल तथा बांस-बल्ली में संचालित लाइनों को हटाकर व्यवस्थित किया गया। क्षतिग्रस्त एवं ओवरलोड ट्रांसफार्रमर व फीडर की क्षमता वृद्धि की गई। सपा सरकार ने डेढ़ लाख मजरों का विद्युतीकरण नहीं किया गया था, जिसमें से 1.21 लाख मजरों का विद्युतीकरण कराया गया। शेष 20 हजार से अधिक मजरों के विद्युतीकरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के 3.55 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं में से मात्र 1 प्रतिशत के बिलों में गड़बड़ी आ रही है। जिसको ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि प्रदेश के किसानों को बिजली कनेक्शन लेने में कोई समस्या नहीं आ रही है। आजादी के बाद से सर्वाधिक विद्युत कनेक्शन किसानों को दिये गये हैं। साथ ही किसानों के निजी नलकूपों के बिजली बिलों को भी माफ करने का कार्य प्रदेश की योगी सरकार ने ही किया है।

Tags: ak sharmaLucknow Newsvidhansabha satra
Previous Post

मदरसे में सुसाइड अटैक, मौलाना हामिद उल हक हक्कानी समेत 5 की मौत

Next Post

बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नदी की स्थानीय परिस्थितियों का करायें सर्वेक्षण: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी पर रवि किशन का हमला, बोले- सड़क जाम करना आंदोलन नहीं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में पूजा कॉम्बो पैक तैयार कर आत्मनिर्भरता की राह मजबूत कर रहीं वाराणसी की महिलाएं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
Next Post
CM Yogi

बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नदी की स्थानीय परिस्थितियों का करायें सर्वेक्षण: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Death due to drowning in river

पानी भरे खड्ड में डूबने से अमीन की मृत्यु, दो सुरक्षित निकलने में कामयाब

15/03/2021
BSP MP Danish Ali

सांसद दानिश अली को मायावती ने पार्टी से किया सस्पेंड, सामने आई ये बड़ी वजह

09/12/2023
लालजी टंडन का निधन

स्मृतिशेष : गोरखनाथ मंदिर में टंडन जी और ब्रहलीन महंत अवैद्यनाथ के बीच घंटों होती थी मंत्रणा

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version