• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माणा में हुए हिमस्खलन में फंसा मथुरा का लाल, परिजन बोले- नहीं हो पा रहा संपर्क

Writer D by Writer D
02/03/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Mathura's son trapped in the avalanche in Mana

Mathura's son trapped in the avalanche in Mana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तराखंड के जिला चमोली के गांव माणा में हिमस्खलन (Avalanche) में फंसे मथुरा के चार युवकों में से तीन सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए तीनों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है, जबकि विवेक के परिजनों का कहना है कि बेटे से बात नहीं हो पा रही है। अधिकारियों से भी संपर्क नहीं होने के कारण वह परेशान हैं।

कोसीकलां और छाता क्षेत्र से ये युवक काम करने के लिए चमोली गए थे। हिमस्खलन (Avalanche) की जानकारी मिलने के बार परिवार वाले लगातार युवकों से संपर्क साध रहे हैं। इनमें से कोसीकलां के गांव फूलगढ़ी निवासी राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सुखदेव सिंह और छाता के गांव नगला बिरजा सेमरी निवासी विवेक सिंह शामिल हैं।

गोविंद के भाई खेमी ने बताया है कि शुक्रवार दिन में उन्हें टीवी चैनल के माध्यम से हिमस्खलन की जानकारी मिली थी। उन्होंने गोविंद से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। फिर गांव के सुखदेव और राजेंद्र के परिजनों की भी उनसे बातचीत नहीं हो सकी। इसके बाद परिजन परेशान होने लगे।

उन्होंने बताया है कि शनिवार सुबह वहां के अधिकारियों का फोन आया है कि राजेंद्र, सुखदेव और गोविंद को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है। यह जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले शनिवार सुबह ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।

15 दिन पहले ही काम पर गए थे युवक

सुखदेव व राजेंद्र के परिजनों का कहना है कि गोविंद माणा में सीमा सड़क संगठन (यह संगठन भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क व पुलों का निर्माण करता है) में काम करता है। वह करीब एक साल से वहां काम करता है। 15 दिन पहले ही गोविंद दोनों को अपने साथ काम पर ले गए था। बीते दो दिनों से परिजनों को तीनों से कोई बातचीत नहीं हुई है। फिलहाल एम्स में भर्ती होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

चमोली में बर्फ का पहाड़ टूटा, 9 मजदूर अब भी दबे, 46 बचाए गए

छाता के रहने वाले विवेक के भाई रंजीत ने बताया है कि दो दिन पूर्व विवेक से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। हिमस्खलन की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले परेशान हैं। विवेक कहां है.. किस हाल में है.. इसकी कोई जानकारी नहीं है। वह माणा रवाना हो गए हैं।

Tags: avalanchemathura newsup news
Previous Post

फिल्म इंडस्ट्री मरीन छाया मातम, इस फेमस सिंगर की सड़क हादसे में मौत

Next Post

रामलला वीआईपी दर्शन के नाम पर धन उगाही, राम मंदिर के बाहर तीन दलाल धरे गए

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Ram Mandir

रामलला वीआईपी दर्शन के नाम पर धन उगाही, राम मंदिर के बाहर तीन दलाल धरे गए

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी

मेरी दिवाली जवानों के बीच आ कर पूरी होती है : पीएम मोदी

14/11/2020
Google

Google डिस्कवर और गूगल न्यूज डाउन, यूजर्स परेशान

31/05/2024

सर्जरी के बाद ऋषभ पंत ने शेयर की तस्वीर, कैप्शन में लिखी ये बात

10/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version