• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के सभी जिलों में बाबा साहब अंबेडकर के नाम से बनेगा छात्रावास- सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विपक्ष को संविधान के सम्मान और संरक्षण को लेकर जमकर घेरा। समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये दल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और अन्य दलित-पिछड़े महापुरुषों को कभी सम्मान नहीं दे पाए। जबकि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और पंच तीर्थों के निर्माण जैसी कई ऐतिहासिक पहल की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के हर जनपद में अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए बनने वाले सभी छात्रावासों का नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह वर्ष भारत के संविधान अंगीकार करने का अमृत महोत्सव वर्ष है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को कई बार शासन का अवसर मिला, लेकिन उन्होंने बाबा साहब के नाम पर कोई संस्था नहीं बनाई। उल्टा, जो संस्थान पहले से थे, उनके नाम भी हटा दिए गए। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में पंच तीर्थों का निर्माण कराया और लखनऊ में अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण कर रही है। इस केंद्र के माध्यम से दलित छात्रों को स्कॉलरशिप की सुविधा भी दी जाएगी।

भाजपा सरकार ने महापुरुषों के सम्मान में वास्तविक काम किए हैं- मुख्यमंत्री (CM Yogi) 

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीतिक नारेबाजी करती है, लेकिन भाजपा सरकार ने महापुरुषों के सम्मान में वास्तविक काम किए हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले के नाम पर छात्रावास बनवाया गया है, जिससे दलित छात्र लाभान्वित हो सकें। इसी तरह, कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम समाजवादी सरकार ने हटाया था, जिसे भाजपा सरकार ने फिर से बाबा साहब अंबेडकर के नाम से स्थापित किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में निषादराज श्रृंगवेरपुर में भव्य कॉरिडोर बनाया गया है, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी ने किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस ऐतिहासिक स्थल पर कब्जा करवा रही थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे विरासत के रूप में विकसित किया।

महर्षि वाल्मीकि की साधना स्थली ‘लालपुर’ को विकसित करने का कार्य समाजवादी पार्टी ने रोका- योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने महाराज सुहेलदेव के विजय स्मारक के निर्माण में बाधा डाली थी, लेकिन भाजपा सरकार ने बहराइच और श्रावस्ती में भव्य स्मारक का निर्माण पूरा किया। वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली को भी भव्य रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने संत रविदास के जन्मस्थल पर विकास कार्य रोकने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा सरकार ने वहां भव्य प्रतिमा स्थापित कर कॉरिडोर का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की साधना स्थली ‘लालपुर’ को विकसित करने का कार्य समाजवादी पार्टी ने रोका, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया। इसी तरह, राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली के विकास को भी समाजवादी पार्टी ने अवरुद्ध किया, लेकिन भाजपा सरकार ने वहां व्यापक विकास कार्य किए हैं।

भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर मिर्जापुर और सोनभद्र में बनेगा म्यूजियम

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित कर बाबा साहब अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। भाजपा सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए बनने वाले सभी छात्रावासों का नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिलाओं के लिए सात छात्रावासों की सुविधा देने की योजना बनाई गई है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हर जिले में 100 एकड़ क्षेत्रफल में एम्प्लॉयमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया है। इसी तरह, महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बलरामपुर के इमलिया कोडर में जनजातीय म्यूजियम का निर्माण पहले ही किया जा चुका है, और अब मिर्जापुर और सोनभद्र में भी ऐसे ही म्यूजियम बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हर नगर निकाय में एक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यह लाइब्रेरी अटल जी की स्मृति को समर्पित होगी और युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी।

भाजपा सरकार ने 56 लाख से अधिक मकानों का निर्माण किया- योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने गरीबों के घर तक नहीं बनने दिए। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने 56 लाख से अधिक मकानों का निर्माण किया है, जबकि समाजवादी पार्टी के शासन में यह संख्या नगण्य थी। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए शौचालय और मकान बनने से समाजवादी पार्टी को परेशानी होती थी, क्योंकि वे केवल एक परिवार की राजनीति तक सीमित थे। सीएम योगी ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और सामाजिक न्याय को समर्पित एक ऐतिहासिक कदम है। भाजपा सरकार सभी महापुरुषों के सम्मान में कार्य कर रही है और आगे भी इसी संकल्प के साथ प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी।

Tags: cm yogi
Previous Post

सीएम का विपक्ष पर कटाक्ष, ये आपकी समझ से बाहर का विषय

Next Post

वस्त्र निर्यात के क्षेत्र में यूपी की होगी बड़ी भूमिका

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
textile

वस्त्र निर्यात के क्षेत्र में यूपी की होगी बड़ी भूमिका

यह भी पढ़ें

Lucille Randon

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन, 118 साल में ली अंतिम सांस

18/01/2023
प्रकाश जावडेकर Prakash Javadekar

नई शिक्षा नीति के तहत भारत ने विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए खोले दरवाजे

30/07/2020

भूगर्भ जल संरक्षण की दिशा में जनसहभागिता सुनिश्चित करने में जुटी योगी सरकार

07/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version