• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जुमा साल में 52 बार आता है और होली एक दिन, रंग से दिक्कत हो तो…’, संभल के CO ने दी सख्त हिदायत

Writer D by Writer D
06/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, संभल
0
Anuj Chaudhary

Anuj Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। रमजान, ईद, होली आदि त्योहारों के मद्देनजर यूपी के संभल में सख्ती बरती जा रही है। इसको लेकर जिला पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। पीस कमेटी की बैठक भी बुलाई गई, जिसमें दोनों समुदाय के लोग शामिल रहे। इस बीच सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) ने आसामाजिक तत्वों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने धर्म का सम्मान करते हैं तो दूसरे धर्म वालों को कीड़े-मकोड़े नहीं समझना चाहिए।

आपको बता दें कि इस बार होली जुमे के दिन पड़ रही है। इसको लेकर संभल में काफी एहतियात बरती जा रही है। डीआईजी, एसपी, सीओ समेत कई बड़े अधिकारियों ने जिले की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। पीस कमेटी की बैठक के बाद सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि जो लोग इसमें नहीं आए हैं, उनको बता दिया जाए कि साल में 52 बार जुमा आता है, लेकिन होली एक दिन। जिसको होली खेलनी हो और जिस भाई के अंदर होली खेलने की कैपेसिटी हो, वही इंसान घर से बाहर निकले, वरना घर के अंदर रहकर ही नमाज पढ़े। क्योंकि, पुलिस-प्रशासन किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त करने में मूड में नहीं है।

सीओ (CO Anuj Chaudhary) ने आगे कहा कि जिसको रंग से परहेज हो वह व्यक्ति घर से बाहर ना निकले। जिस किसी में रंग को झेलने की कैपेसिटी हो वही व्यक्ति घर से निकले। यह बात बिल्कुल ध्यान में रखना है कि किसी भी हाल में शांति-व्यवस्था ना बिगड़े। बैठक में मुस्लिम समुदाय से साफ तौर पर कहा गया है कि जिस तरह से आप पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं, ठीक वैसे ही होली भी हिंदुओं के मिलन का त्यौहार है, अगर रंग से आपत्ति है तो उस दिन घर से बाहर निकालने की गलती ना करें। उस दिन पूजा-पाठ या नमाज आदि घर के अंदर ही करें, क्योंकि हर जगह भगवान और अल्लाह है। पुलिस किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन नहीं होने देगी। हिंदू पक्ष भी अनावश्यक किसी पर रंग ना डाले। नियम सबके लिए समान हैं।

बैतूल की कोयला खदान में स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, 3 की मौत

बकौल अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) – ‘मेरा सीधा और साफ कहना है कि जुम्मा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है। मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा… तो वो उस दिन घर से ना निकले। अगर निकले तो उसका इतना बड़ा दिल होना चाहिए कि भाई सब एक जैसे हैं। रंग तो रंग है। जिस तरह पूरे साल इंतजार करता है मुस्लिम पक्ष ईद का, इसी तरह से होली का भी इंतजार हिंदू पक्ष करता है। होली रंग डाल के, मिठाई खिला के, बुरा ना मानो होली है कहकर मनाई जाती है।’

उन्होंने (CO Anuj Chaudhary)  आगे कहा- “ईद में भी लोग सेवईयां बनाते हैं, गले मिलते हैं। एक दुसरे के यहां जाते हैं। दोनों पक्ष हिंदू मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें। अनावश्यक किसी पर रंग न डालें। अगर कोई हिंदू समाज का आदमी रंग से बच रहा है तो उसपर भी न डालें।”

Tags: CO Anuj Chaudharysambhal newsup news
Previous Post

बैतूल की कोयला खदान में स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, 3 की मौत

Next Post

पीएम मोदी ने शीतकालीन गंगा स्थल Mukhwa में पूजा-अर्चना की

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने शीतकालीन गंगा स्थल Mukhwa में पूजा-अर्चना की

यह भी पढ़ें

Gadar 2

तारा सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ‘गदर’, पहले दिन ही की बंपर कमाई

12/08/2023
PM Kisan Nidhi

कब मिलेगी किसान निधि की 22 किस्त, तुरंत निपटा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

10/03/2026
सीएम योगी

धनतेरस के अवसर पर सीएम योगी ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का किया अनावरण

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version