• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं तुमसे नफरत कर सकता था लेकिन…, पत्नी से प्रताड़ित शख्स ने होटल रूम में लगा ली फांसी

Writer D by Writer D
07/03/2025
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के विले पार्ले स्थित सहार होटल में एक 41 साल के शख्स ने फांसी पर झूलकर जान (Suicide) दे दी। शख्स ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और उसकी मौसी द्वारा प्रताड़ना को इसका जिम्मेदार ठहराया। निशांत त्रिपाठी नाम के मृतक ने फांसी लगाने से पहले अपनी ही कंपनी की वेबसाइट पर अपना सुसाइड नोट अपलोड किया था।

इसमें उसने लिखा- ‘ये अपूर्वा के लिए- हाय बेब।। जबतक तुम ये पढ़ोगी, मैं जा चुका होउंगा। जो कुछ भी हुआ उसके लिए अपने आखिरी वक्त में मैं तुमसे नफरत कर सकता था लेकिन इस पल के लिए मैंने प्यार को चुना। मैं तुम्हें तब भी प्यार करता था, मैं तुम्हें अब भी प्यार करता हूं। और जैसा कि मैंने वादा किया था- ये प्यार कभी कम नहीं होगा। मेरी मां जानती है कि मैंने जितने भी संघर्षों का सामना किया है उनमें तुम और प्रार्थना मौसी भी हैं जो मेरी मौत का कारण हैं। इसलिए तुमसे भीख मांगता हूं, मेरी मां के पास मत जाना। वह टूट चुकी है , उसे अकेले में शोक मनाने देना।’

उसने अपनी मां अपने भाई और अपनी बहन सभी के नाम आखरी संदेश छोड़ने के बाद अपनी पत्नी अपूर्वा के नाम ये आखिरी पत्र लिखा है।पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक निशांत ने आत्महत्या (Suicide) से 3 दिन पहले ही होटल में कमरा बुक कर लिया था और आत्महत्या वाले दिन बाहर डू नॉट डिस्टर्ब का साइन भी लगा दिया था।

पत्नी और उसकी मौसी के खिलाफ मामल दर्ज

घटना के बाद निशांत त्रिपाठी की मां ने मुंबई के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। आत्महत्या के बाद पहले तो पुलिस ने ADR दाखिल किया और बाद में मां की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 108 के तहत निशांत की पत्नी अपूर्वा पारीक और उसकी मौसी प्रार्थना मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित निशांत की मां कानपुर की रहने वाली हैं। निशांत एनीमेशन इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था। वैसे तो वह पालघर जिले के विरार का रहने वाला था लेकिन कथित तौर पर पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या से कुछ दिनों पहले मुंबई के एक होटल में शिफ्ट हो गया था।

बीते 28 फरवरी को निशांत ने अपने कमरे के दरवाजे पर ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ का बोर्ड लगा दिया और बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल स्टाफ को जब उसने काफी समय तक कोई जवाब नहीं दिया तो होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके उसके कमरे में एंटर किया और उसे रस्सी से हुक से लटका हुआ पाय। सूचना मिलने पर एयरपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुसाइड नोट के आखिर में लिखी थी कविता

पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला जो निशांत ने अपनी कंपनी के वेबसाइट पर अपलोड किया था और उसे पर पासवर्ड भी लगा रखा था। निशांत ने अपने सुसाइड नोट के आखिर में एक कविता लिखी और अपनी पत्नी के प्रति प्यार जताते हुए उसे और उसकी आंटी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। निशांत की मां की शिकायत के आधार पर फिलहाल मुंबई की एयरपोर्ट पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।

Tags: Maharashtra NewsMumbai News
Previous Post

होली के रंगों से अपने बालों का रखें ख्याल, करें इन चीजों का इस्तेमाल

Next Post

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Next Post
CM Yogi

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Air Strike

इजरायल ने स्कूल को पर किया हवाई हमला, 30 की मौत

06/06/2024
CM Yogi

सीएम योगी ने भैया दूज तथा चित्रगुप्त जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

02/11/2024
murder

महिला की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंका, रेप की आशंका

11/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version