• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दैनिक जागरण के पत्रकार की दिन दहाड़े हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Writer D by Writer D
08/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सीतापुर
0
Raghavendra Bajpai

Raghavendra Bajpai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक स्थानीय पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई (Raghavendra Bajpai ) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी और फिर तीन गोलियां दाग दीं।

दरअसल, राघवेंद्र (Raghavendra Bajpai ) घर से किसी का फोन आने के बाद बाइक से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हेमपुर नेरी के पास मिला। शुरुआत में इसे सड़क हादसा समझकर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच में शरीर पर तीन गोली के निशान पाए।

घटना के बाद IG रेंज प्रशांत कुमार उन्नाव से सीतापुर रवाना हुए और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पत्रकार की हत्या से इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, राघवेंद्र (Raghavendra Bajpai )  किसी फोन कॉल के बाद घर से निकला था। और जब वह सीतापुर की तरफ आया तो दोपहर करीब सवा तीन बजे हेमपुर नेरी के पास उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल घटना के खुलासे के लिए महोली, इमलिया और कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस और एसओजी की टीमें इलाके में सक्रिय कर दी गई हैं।

अब पत्रकार भी असुरक्षित

आजाद समाज पार्टी के सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- उत्तर प्रदेश में जंगलराज – अब पत्रकार भी असुरक्षित!

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में दैनिक जागरण में कार्यरत पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े हत्या अत्यंत दुखद और दण्डनीय। घटना यह साबित करती है कि उत्तर प्रदेश में अपराधी शासन से भी ज्यादा ताकतवर हो चुके हैं। जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर दिनदहाड़े गोलियां बरसाई जा रही हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जाए?

@UPGovt से हमारी मांगें हैं कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाए।

Tags: Raghavendra Bajpaisitapur news
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने महाकुंभ 2025 में अतुलनीय योगदान के लिए नगर विकास विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति ने दी राज्यपाल को शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़, किसान से कुंभ तक हर क्षेत्र के लिए बड़ा प्रावधान

27/10/2026
Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति ने दी राज्यपाल को शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Naimisharanya

सत्ता में आई योगी सरकार तो नैमिष तीर्थ की बदलने लगी सूरत, श्रद्धालुओं की लगने लगी कतार

02/05/2025
NICU

मम्मी बनने की कर रही हैं प्लानिंग, तो ये बात जानना है आपके लिए बेहद जरुरी

12/08/2023
Kareena extended a helping hand for women in the Corona epidemic

कोरोना महामारी में करीना ने महिलाओं के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

19/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version